झारखंड की राजधानी रांची में उस समय सनसनी फैल गई जब एक बीजेपी नेता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई… बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया… 24 घंटे बाद भी हत्यारे खुले घूम रहे हैं…। सरकार को चुनौती दे रहे हैं… राजधानी रांची में नगड़ी प्रखंड में बीजेपी के नेता पंकज कुमार गुप्ता की हत्या दिनदहाड़े कर दी गई अपराधियों ने बीच बाजार में पंकज कुमार गुप्ता की हत्या कर भागने में सफल हो गए… चार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है रांची पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के जगहों पर छापेमारी की है… इस घटना के बाद सियासी दलों में हड़कंप है…।पंकज की हत्या के बाद कांग्रेस ,बीजेपी ,अंजुमन सहित विभिन्न दलों ने लोहरदगा बंद किया है… जिसका असर लोहरदगा में देखने को मिला… विधायक सह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने रांची में अपराध की गतिविधि बढ़ने की बात कह चिंता जाहिर की है… वही बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस प्रशासन से की है… और उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज देगी…
हत्याकांड की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है… जिसमें साफ नजर आता है कि कैसे हत्यारे आराम से आकर पंकज की हत्या कर देते हैं… और फिर फरार हो जाने में कामयाब रहते हैं… पुलिस अब सीसीटीवी के जरिए तफ्तीश में जुट गई है… लेकिन पुलिस का हाथ अब भी खाली है…
पंकज गुप्ता 1980 में बीजेपी ज्वाइन कर पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे… उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों पर काम किया उनपर कभी कोई दाग नहीं लगा… बताया जाता है कि पंकज मिलनसार और सरल स्वभाव के थे…
रांची में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि राजनीति पार्टियों के नुमाइंदे शिकार हो रहे हैं.. प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं…
एपीएन ब्यूरो