तमिलनाडु और असम चुनावों के लिए बीजेपी ने किए प्रभारियों के नाम तय, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

0
1
तमिलनाडु और असम चुनावों के लिए बीजेपी ने किए प्रभारियों के नाम तय, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी
तमिलनाडु और असम चुनावों के लिए बीजेपी ने किए प्रभारियों के नाम तय, जानिए किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अपने चुनावी प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने तमिलनाडु में चुनावी कमान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सौंपी है, जबकि असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को दी गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इसके तहत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल को सह-प्रभारी की भूमिका दी गई है।

e1c9d411 2a1b 46ad ace7 ee4167240fb0

वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने संगठनात्मक जिम्मेदारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयंत पांडा को सौंपी है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शना बेन जारडोश को असम चुनाव के सह-प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

947048fa 40bf 4831 b96a 766263da9c75

इन नियुक्तियों के साथ ही भाजपा ने दोनों राज्यों में चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में अपनी तैयारी तेज कर दी है।