Birju Maharaj के निधन पर देश भर में शोक की लहर देखने को मिल रही है। राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया साइट पर लोग उनके प्रति अपने विचार को व्यक्त कर रहे हैं। राष्ट्रपति की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि पंडित बिरजू महाराज का निधन एक युग के अंत का प्रतीक है। उनका जाना भारतीय संगीत और सांस्कृतिक स्थान में एक गहरा शून्य छोड़ रहा है। उन्होंने कथक को विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अद्वितीय योगदान दिया। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
Birju Maharaj के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख
भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।
Birju Maharaj के निधन पर योगी आदित्यनाथ ने भी जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है उन्होने लिखा है कि कथक सम्राट, पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका जाना कला जगत की अपूरणीय क्षति है।प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
अमित शाह ने जताया शोक
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा है कि प.बिरजू महाराज और कथक एक दूसरे के पूरक व पर्याय थे। उन्होंने भारतीय कला-संस्कृति को विश्वपटल पर नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके परिजनों व प्रशसंकों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति।
ये भी पढ़ें