त्रिपुरा में लेफ्ट के 25 सालों के शासन को समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बिप्लब देब ने शुक्रवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह असम राइफल्स मैदान में आयोजित किया गया। इसके साथ ही जिष्णु देव वर्मा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान पूर्व सीएम माणिक सरकार भी मंच पर मौजूद रहे। इसी के साथ पूर्वोत्तर राज्य में बीजेपी की पहली सरकार का आगाज हो चुका है। देब के साथ कार्यक्रम में नौ मंत्रियों ने भी शपथ ली।
#BiplabDeb त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और जिष्णु देव वर्मा त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री बने
— APN न्यूज़ हिंदी (@apnlivehindi) March 9, 2018
शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी के अलवा पूर्वोत्तर क्षेत्र में भाजपा शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। बता दे, बिप्लब देब की ओर से त्रिपुरा के पूर्व सीएम माणिक सरकार को भी कार्यक्रम में आने के लिए न्योता भेजा गया था।
#Tripura में बीजेपी सरकार का शपथग्रहण समारोह #BJP @BJP4Tripura pic.twitter.com/8CyZsQ8wMT
— APN न्यूज़ हिंदी (@apnlivehindi) March 9, 2018
#Tripura: जिष्णु देब बर्मन त्रिपुरा के उपमुख्यमंत्री बनेंगे#BiplabDeb pic.twitter.com/1B3d4nVAwN
— APN न्यूज़ हिंदी (@apnlivehindi) March 9, 2018
बीजेपी ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 35 सीटें हासिल कीं थी। 48 साल के देब ने छह मार्च को राज्यपाल तथागत राय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित किया। शपथ ग्रहण समारोह को काफी भव्य तौर आयोजित किया गया, जिसमें पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के अलावा सभी बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।