Avtar Singh Khanda: खालिस्तानी समर्थक और अमृतपाल के करीबी अवतार सिंह खांडा की बर्मिंघम के अस्पताल में मौत हो गई है। एजेंसियों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि वह ब्लड कैंसर से पीड़ित था और बर्मिंघम के अस्पताल में भर्ती था और पिछले कुछ दिनों से उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। कुछ सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में दावा ये भी किया गया कि खंडा को जहर दिया गया था। बता दें, वह 19 मार्च को लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुई हिंसा का मुख्य सूत्रधार था।
वहीं इस मामले में अभी मौत के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है, मेडिकल रिपोर्ट आना बाकी है। मौत की खबर की जानकारी ही मिलते ही सुबह से ही मीडिया का तांता मृतक अवतार सिंह के घर के बाहर लगा हुआ है अभी परिवार कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

Avtar Singh Khanda: अमृतपाल को छिपाने में निभाई थी बड़ी भूमिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवतार सिंह खांडा का जन्म पंजाब के मोगा में हुआ था। उसने छात्र वीजा के जरिए ब्रिटेन में प्रवेश किया और अलगाववादी दल से जुड़ गया। वह ब्रिटेन में एक राजनीतिक शरण चाहता था। उसने ही भगोड़ा घोषित अमृतपाल सिंह को 37 दिन तक छिपने में मदद की थी। खांडा के पिता केएलएफ आतंकवादी थे, जिन्हें 1991 में सुरक्षाबलों ने मार गिराया था और उसकी मां केएलएफ के एक अन्य आतंकवादी गुरजंत सिंह बुद्धसिंगवाला से संबंधित थीं।
यह भी पढ़ें: