APN News Live Updates: मध्य प्रदेश में ‘Bharat Jodo Yatra’ का आखिरी दिन, 11वें दिन महुदिया से शुरू हुई यात्रा

0
109
Bharat Jodo Yatra: केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी से की अपील, पत्र में लिखा- "देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को करें स्थगित"
Bharat Jodo Yatra: केन्द्र सरकार ने राहुल गांधी से की अपील, पत्र में लिखा- "देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को करें स्थगित"

APN News Live Updates: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह मध्य प्रदेश के महुदिया से शुरू हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर नामदेव दास त्यागी भी आज यात्रा में शामिल हुए। भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्य प्रदेश में 11वां और आखिरी दिन है। बीते दिनों मध्यप्रदेश के जहानारा गांव से यात्रा की शुरुआत हुई थी। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में राहुल गांधी 20 से 25 किलोमीटर की रोजाना यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस दोबारा से पार्टी में मजबूती के लिए और लोगों के बीच अपनी पहुंच बनाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा निकाली गई है। 3,570 किलोमीटर की यह यात्रा 150 दिनों तक चलने वाली है। बता दें कि राहुल गांधी को भारी जनसमर्थन मिल रहा है।

APN News Live Updates: मुंबई के सेवरी इलाके में गोदाम में लगी भीषण आग; 8 लोग घायल

APN News Live Updates
APN News Live Updates

मुंबई के सेवरी इलाके में एक गोदाम में आग लग गई, सूचना मिलने पर दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। 8 लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

SF के जवानों ने बरामद किए 7.5 केजी हेरोइन, 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 9 mm गोला बारूद

APN News Live Updates
APN News Live Updates

पंजाब में बीएसएफ के जवानों फाजिल्का के पास एक ड्रोन को मार गिराया। पाकिस्तान से चुरीवाला चुस्ती फाजिल्का के पास ड्रोन को उड़ते हुए देखा गया था। ड्रोन के साथ 3 पैकेट बरामद किए, जिसमें 7.5 किलोग्राम संदिग्ध हेरोइन, 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 9 एमएम गोला बारूद के 50 राउंड थे। उन्होंने फायरिंग कर इसे रोकने की कोशिश की थी।

पेज अपडेट जारी है…