APN Live Update:लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपित सुमित जायसवाल, शिशुपाल, नंदन सिंह बिष्ट व सत्य प्रकाश त्रिपाठी को लखीमपुर खीरी पुलिस व क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। सत्य प्रकाश त्रिपाठी के पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर और तीन गोलियां बरामद की गई हैं।
Gurmeet Ram Rahim Singh को आजीवन कारावास की सजा, 2002 में की थी डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या

डेरा सच्चा सौदा (DSS) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान (Gurmeet Ram Rahim Singh Insan) इस समय बलात्कार और अन्य मामलों की सजा काट रहे हैं। पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आज सोमवार को गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य लोगों के खिलाफ 2002 में उनके पूर्व प्रबंधक Ranjeet Singh की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 8 अक्टूबर को पंचकूला (Panchkula) की विशेष सीबीआई अदालत ने रंजीत सिंह की हत्या के लिए बाबा और उसके 4 शिष्यों को दोषी ठहराया था। पढ़ें विस्तार से…
यूपी में पुलिस भर्ती मामले को लेकर जनहित याचिका की सुनवाई 20अक्टूबर को
इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रदेश में पुलिस भर्ती मामले की 20 अक्टूबर को सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाईकोर्टों को आदेश दिया है कि जनहित याचिका कायम कर प्रदेश में समय से पुलिस व सशस्त्र बलों की भर्ती में हो रही देरी के मामले की सुनवाई करें। क्यों कि भर्ती में देरी से कानून व्यवस्था व प्रशासनिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक

केंद्र सरकार के सभी कानूनी दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्म में रखेगी भारत सरकार: किरण रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने जानकारी देते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के विजन के अनुरूप विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के कानूनी दस्तावेजों को डिजिटल फॉर्म में रखा जाएगा। पेपर लेस वर्क कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सरकार यह कदम उठाएगी। कानून मंत्री किरण रिजिजू ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की केंद्रीय एजेंसी का दौरा किया। जहां पर विभिन्न मंत्रालयों और एजेंसियों के कानूनी दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाता है।
पंजाब हरियाणा में किसानों के रेल चक्का जाम का व्यापक असर
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज रेल चक्का जाम का ऐलान किया गया था। किसान अजय मिश्र टेनी को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहे थे। दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक रेल चक्का जाम के लिए समय तय की गयी थी। पंजाब और हरियाणा में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। देश के अन्य़ जगहों पर भी आंदोलनकारियों को रेलवे ट्रैक पर देखा गया।
Gurmeet Ram Rahim Singh को आजीवन कारावास की सजा, 2002 में की थी डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रंजीत सिंह की हत्या
डेरा सच्चा सौदा (DSS) के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान (Gurmeet Ram Rahim Singh Insan) इस समय बलात्कार और अन्य मामलों की सजा काट रहे हैं। पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने आज सोमवार को गुरमीत राम रहीम सिंह और चार अन्य लोगों के खिलाफ 2002 में उनके पूर्व प्रबंधक Ranjeet Singh की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। 8 अक्टूबर को पंचकूला (Panchkula) की विशेष सीबीआई अदालत ने रंजीत सिंह की हत्या के लिए बाबा और उसके 4 शिष्यों को दोषी ठहराया था।
मई 2002 में डेरा प्रमुख पर साध्वी के द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाने वाला गुमनाम पत्र प्रचलन में आने के बाद, डेरा प्रबंधन ने इस के पीछे के व्यक्ति को खोजना शुरू किया और इस पूरे मामले में रंजीत सिंह के शामिल होने के संदेह पर जुलाई 2002 में राम रहीम के अनुयायियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Mainpuri Student Rape Case में SIT की धीमी जांच से हाईकोर्ट नाखुश, कहा- 170 संदिग्धों की DNA रिपोर्ट दें या DGP हों हाजिर
Mainpuri Student Rape Case: मैनपुरी जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा के दुष्कर्म-हत्याकांड मामले में सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट में यूपी सरकार की तरफ से विवेचना की हुई प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। जनहित याचिका की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने प्रगति रिपोर्ट से असंतोष जाहिर किया और कहा कि कोर्ट के आदेश के 20 दिन बाद संदिग्ध 170 लोगों का DNA जांच का सैंपल लिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Bangladesh में अल्पसंख्यकों पर बढ़ रहा है अत्याचार!
बांग्लादेश (Bangladesh) में अल्पसंख्यक हिंदू समुदायों (Minority Hindu Communities) पर हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नवरात्र से लेकर अब तक देश में हिंदुओं पर 10 से अधिक हमले हो चुके हैं। वहां पर अब तक 88 हिंदू मंदिरों पर इस्लामिक कट्टरपंथियों (Islamic Fundamentalists) ने हमला किया है। हजारों घरों को आग लगा दिया है। यह खबरें अभी ठंडी नहीं हुई थी कि आज फिर खबर सामने आई है बांग्लादेश के Rangpur में 20 से अधिक हिंदू घरों को आग के हवाले कर दिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में आज से “रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ” अभियान की होगी शुरुआत
प्रदूषण से दिल्ली का दम घुटा जा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पर्यावरण की रक्षा के लिए “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” नाम से अभियान शुरू किया है। इस मामले में दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि “रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ” अभियान में करीब 2,500 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की सेवाएं ली जाएंगी। पूरे दिल्ली में यह अभियान 18 अक्टूबर से शुरू होगा।
इस अभियान का उद्देश्य वाहनों से होने वाले जनलेवा प्रदूषण को कम करना है। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह अभियान दिल्ली के 100 यातायात चौराहों पर शुरू किया जाएगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Satya Pal Malik ने फिर दी केंद्र को सलाह, बोलें कांग्रेस नेता Srinivas BV,’हमारी नही, तो कम से कम अपनो की सुन लो’
Satya Pal Malik ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को किसान आंदोलन खत्म करवाने को लेकर सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार किसानों को लिखित में MSP की Garrantee दे देगी तो, यह मसला जल्द हल हो जाएगा है। उनकी बात पर कांग्रेस नेता Srinivas BV ने लिखा है कि हमारी नही, तो कम से कम अपनो की सुन लो। पढ़ें पूरी खबर

गुजरात में एक पैकेजिंग फैक्ट्री में लगी आग, 2 लोगों की मौत
गुजरात में एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने की खबर है। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है। रूपल सोलंकी, डीएसपी, बारडोली डिवीजन ने मीडिया को बताया है कि कडोदरा के वरेली में आज सुबह एक पैकेजिंग फैक्ट्री में आग लगने से 2 लोगों की मौत हो गई और 125 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
India Covid-19 Update : देश में Corona Cases की कमी, आज आए 13,596 नए Case
India Covid-19 Update : देश में कोरोना के मामलों में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज बीते 24 घंटों में 13,596 मामले दर्ज किए गए, जबकि रविवार को 14,146 मामले आए थे।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देशभर में 166 मौतें हुई हैं। इसके बाद कोरोना से कुल मरने वालों की संख्या 4,52,290 पहुंच गई है। वहीं रविवार को सामने आए नए मामलों के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 3,40,81,315 हो गई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या भी तेजी से गिर रही है। एक्टिव केस की संख्या दो लाख से नीचे पहुंच चुकी है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.42 प्रतिशत है, जो पिछले 114 दिनों में 3 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.29 प्रतिशत है। वह भी पिछले 48 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और 131 दिनों से लगातार पांच प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

संयुक्त किसान मोर्चा का आज रेल रोको आंदोलन, करेंगे महापंचायत
संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से आज रेल चक्का जाम किया जा रहा है। किसान अजय मिश्र टेनी को मंत्री पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार किसान दिन के 11 बजे से शाम 4 बजे तक रेल चक्का जाम करेंगे। साथ ही किसानों की तरफ से आज लखनऊ में महापंचायत का भी आयोजन किया जाएगा।
T20 World Cup : Scotland ने किया बड़ा उलटफेर, बांग्लादेश को 6 रनों से हराकर सबको चौंकाया
T20 World Cup के दूसरे मैच में ही बड़ा उलटफेर हो गया। इस मैच में Scotland ने Bangladesh को 6 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। स्कॉटलैंड की टीम ने बांग्लादेश को हराकर सभी टीमों को सतर्क कर दिया। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। क्रिस ग्रीव्स को हरफनमौला खेल (45 एवं 2/19) के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
