Anmol Ambani: अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल शादी के बंधन में बंध गए हैं। अनमोल अंबानी ने 20 फरवरी 2022 को कृशा शाह (Khrisha Shah) संग सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि अनमोल संग कृशा शाह कि शादी की खबरें कई दिनों से चर्चा में थी। लेकिन परिवार ने कभी भी उनकी शादी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की। लेकिन अब अनमोल और कृशा शाह की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

Anmol Ambani: कैसे हुई कृशा से मुलाकात
सूचना के मुताबिक अनमोल अंबानी और कृशा शाह की मुलाकात अपने खुद के घर में ही एक फैमिली फंक्शन के दौरान हुई थी। लेकिन ये कोई पहली नजर वाला प्यार नहीं है। दोनों काफी दिनों तक दोस्त बन कर रहे हैं। दोनों एक साथ DYSCO नाम की एक कंपनी चलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कृषा शाह सोशल वर्कर भी हैं।

कौन हैं कृशा शाह
कृशा शाह का जन्म मुंबई में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं। वह love not fear नाम से एक मेंटल हेल्थ कैंपेन भी चलाती हैं, जो Covid-19 महामारी के बारे में है। उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स( School of Economics) में अपनी उच्च शिक्षा हासिल की है और सोशल पॉलिसी एंड डेवलपमेंट में डिग्री हासिल की है।
कौन है Anmol Ambani

अनमोल अंबानी के पिता का नाम अनिल अंबानी है और उनकी माता का नाम टीना अंबानी है। अनमोल अपने घर के सबसे बड़े बेटे हैं। अनमोल का जन्म 12 दिसंबर 1991 को हुआ था। अनमोल अब 30 साल के हो गए हैं। अनमोल अंबानी 24 की उम्र से ही बिजनेस संभाल रहे हैं। 2016 में अनमोल अंबानी को अतिरिक्त निदेशक (Additional Director) के रूप में रिलायंस कैपिटल(Reliance Capital) के बोर्ड में शामिल किया गया था, तब वह सिर्फ 24 साल के थे।

शादी में कई बड़ी हस्तियां रहीं शामिल
अनमोल अंबानी की शादी में कई बड़ी हस्तियों ने भाग लिया देखिए शादी की कुछ तस्वीरें

khrisha Shah की मेहंदी

कृशा शाह ने पहना था चांदी के रेशम का लहंगा
दुल्हन कृशा ने Anamika Khanna के कलेक्शन में से एक लाल शादी का जोड़ा पहना था, जिस पर चांदी के रेशम और फूलों के पैटर्न के साथ कढ़ाई की गई है।

थ्री-टियर कलीरे ने खींचा सभी का ध्यान


संबंधित खबरें:
- Gautam Adani एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने के काफी करीब, Mukesh Ambani का छीन सकते हैं ताज
- Mukesh Ambani के घर Antilia के बाहर दिखे 2 संदिग्ध लोग, बढ़ाई गयी सुरक्षा