डायरेक्टर करण जौहर फिर से एक कानूनी विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। करण जौहर को इसके लिए पांच साल की सजा भी हो सकती है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने स्टार प्लस के चर्चित रियलिटी शो इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार के होस्ट करण जौहर को नोटिस जारी किया है। करण को दिल्ली सरकार ने यह नोटिस इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार शो में कमला पसंद पान मसाले का एड दिखाने पर जारी किया है। इसके साथ हीं शो में ये एड दिखाना चैनल मालिकों के साथ-साथ धर्मा प्रोडक्शन, एंडमोल प्रोडक्शन कंपनी, कमला पसंद कंपनी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

एक वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार सिगरेट एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (कोटपा) 2003 के तहत इन लोगों को दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है। करण और रोहित शेट्टी इस शो के जज हैं। वहीं, शो की शुरुआत में धर्मा प्रोडक्शन का नाम आता है। इसलिए इन्हें भी नोटिस जारी किया गया है। करण को इस मामले में कोटपा एक्ट का वॉयलेशन करने में उन्हें दूसरी बार नोटिस भेजा गया है। ऐसे में उन्हें 5 साल जेल और दो हजार जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

यह कोई पहली बार नहीं है कि जब करण ऐसे किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं। इसके पहले दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिल्म इत्तेफाक के पोस्टर में स्मोकिंग के प्रचार के चलते शाहरुख खान, गौरी खान और फिल्ममेकर को नोटिस भेजा गया था।

फिलहाल करण को जारी हुए नोटिस का जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया गया, जिसके बाद करण पर ऊपर बताए गए सभी मामलों पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और उनके  खिलाफ दिल्ली हेल्थ डिपार्टमेंट केस दायर करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here