उत्तर प्रदेश जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बंपर जीत के बाद राज्य की योगी सरकार पूरे जोश में है। इसी उर्जा के साथ पार्टी अब साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। आने वाले चुनाव को लेकर 16 जुलाई को प्रदेश कार्यसमीति की बैठक होने वाली है। बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश के पदाधिकारी और क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा प्रदेश कार्यालय से इस बैठक से जुड़ेंगे।

जेपी नड्डा के साथ बैठक से पहले प्रदेश के पदाधकारियों की बैठक राज्य के बीजेपी कार्ययाल में 15 जुलाई शाम को होगी। प्रदेश कार्यसमिति का दिन और समय तय होने की पुष्टि प्रदेश भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने की है। इस बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर गहन चर्चा होगी। चुनाव को लेकर एक एक व्यक्ति को उसकी जिम्मेदारियां सौंप दी जाएंगी। बैठक में मिलने वाली जिम्मेदारियों पर संबंधित पदाधिकारी विधानसभा चुनाव तक पूरी सक्रियता के साथ काम करता रहेगा। बैठक के दौरान 2017 में हारी हुई सीटों पर जीत कैसे हासिल किया जाए इसकी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

राज्य सरकार और बीजेपी संगठन के लोग योगी सरकार के काम को गांव गांव तक पहुंचा रहे हैं। इस बैठक में मिशन बूथ स्तर पर किया जाएगा। पार्टी की बूथ कमेटी तक के एक-एक सदस्य इस अभियान से जुड़ेंगे। 

प्रवास कार्यक्रम के तहत जब बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ पहुंचे थे तो उन्होंने पार्टी के संगठन को बूथ स्तर से भी नीचे पन्ना समिति तक ले जाने का आह्वान किया था। विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस अभियान को भी पार्टी गति देगी।

गौरतलब है कि राज्य में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने वाला है। 403 सीटों पर बीजेपी जमकर मेहनत कर रही है। इस बार पार्टी 300 पार के नारे के साथ मैदान में उतरने वाली है। इस बार पार्टी साल 2017 में हारी हुई सीटों पर भी काफी जोर देने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here