
Adhir Ranjan Chowdhury: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से “राष्ट्रपत्नी” टिप्पणी पर माफी मांगी। राष्ट्रपति को लिखे अपने पत्र में उन्होंने लिखा, “…मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मेरी जुबान फिसल गयी थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।”
स्मृति ईरानी ने Adhir Ranjan Chowdhury पर साधा निशाना
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में चौधरी की “राष्ट्रपत्नी” टिप्पणी ने लोकसभा और राज्यसभा में राजनीतिक तूफान ला दिया। लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने टिप्पणी करने के लिए अधीर रंजन चौधरी पर निशाना साधा। उन्होंने चौधरी की टिप्पणी पर सोनिया गांधी पर भी हमला बोला। राज्यसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोनिया गांधी से माफी की मांग की। कई भाजपा नेताओं और मंत्रियों ने अधीर और कांग्रेस पार्टी पर आदिवासी महिला राष्ट्रपति को नीचा दिखाने का आरोप लगाते हुए उनकी आलोचना की।

स्मृति ईरानी बोलीं- संसद से सड़क तक माफी मांगे कांग्रेस
इस विवाद के बाद स्मृति ईरानी ने यह भी कहा कि कांग्रेस को संसद में और भारत की सड़कों पर माफी मांगनी चाहिए और माफी न केवल भारत के राष्ट्रपति बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक से मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेसी संवैधानिक पदों पर महिलाओं को नीचा दिखाते हैं।
हमारे देश के पहले आदिवासी राष्ट्रपति को नीचा दिखाने के लिए कांग्रेस पार्टी को भारत की सड़कों पर संसद में माफी मांगने की जरूरत है और माफी न केवल भारत के राष्ट्रपति के कारण है, बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए है, जिसका प्रतिनिधित्व द्रौपदी मुर्मू कर रही हैं। बताते चले कि कल अधीर रंजन ने कहा था कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं है क्योंकि उन्होंने गलती से मुर्मू को ‘राष्ट्रपत्नी’ कह दिया था।
यह भी पढ़ें: