गणतंत्र दिवस हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है और इस दिन साल 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। जिसके बाद से पूरे देशभर में इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। इस दिन की तैयारियां काफी पहले ही शुरू हो जाती हैं। इस बार मुख्य अतिथी के तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया और इसके बाद राष्ट्रपति को राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी दी गई।
Republic Day 2024: महिला कलाकारों ने की परेड की शुरुआत
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार 100 से अधिक महिला कलाकारों द्वारा भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए की गई।

75वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर ध्वज फॉर्मेशन में चार Mi-17IV हेलीकॉप्टर ने एयर शो किया।
पहली बार अग्निवीरों और तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों की टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

कर्तव्य पथ पर भारतीय नौसेना की झांकी निकाली गई और इसमें नारी शक्ति और आत्मनिर्भरता के विषयों पर प्रकाश डाला गया।

75वें गणतंत्र दिवस पर महिला सैनिकों द्वारा कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारत की नारी शक्ति का प्रदर्शन

गणतंत्र दिवस परेड में हरियाणा की झांकी शामिल हुई।

अरुणाचल की झांकी में सिंगचुंग बुगुन ग्राम सामुदायिक रिजर्व को दिखाया गया

ओडिशा की झांकी में महिला सशक्तिकरण के साथ हस्तशिल्प की उपलब्धियों को दिखाया गया।

उत्तर प्रदेश की झांकी में दिखी ‘विकसित भारत-समृद्ध विरासत’

राजस्थान की झांकी में राज्य की संस्कृति की झलक

गुजरात की झांकी का विषय इस बार धोर्डो रहा। ये गुजरात के पर्यटन विकास का वैश्विक प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: