महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हर हफ्ते या कह ले हर माह आग लगने की खबर समाने आती रहती है। कभी फैक्ट्रियों में आग लगती है तो अस्पतालों में। मुंबई के एक कोविड अस्पताल में आग लगने से 10 लोगों की जलकर मौत हो गई। अग्नि कांड मुंबई के भांडुप इलाके में हुआ है। मुंबई के ड्रीम्स मॉल में बने सनराइज अस्पताल में भयंकर आग लगी है। रात 12 बजे लगी आग को अभी तक 25 फायर ब्रिगेड की गाड़िया नहीं बुझा पाई हैं।

सनराइज एक प्राइवेट अस्पताल है इसी में कोविड सेंटर भी चलाया जा रहा था। सेंटर में 76 कोरोना मरीज भर्ती थे। जिसमेें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी लोगों को अन्य अस्पातल में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है। मॉल में अस्पातल के साथ होटल, 2 बैंक्वेट हॉल और 1,000 छोटी-छोटी दुकान हैं। मॉल के भीतर अस्पताल सुनते ही विपक्ष के कान खड़े हो गए हैं। सवाल उठ रहा है कि, मॉल के भीतर अस्पताल कैसे बनाया गया। इसे लेकर बीएमसी सवालों के घेरे में हैं। मॉल का उद्घाटन साल 2008 में हुआ था उसके कुछ समय बाद से ही इसमें अस्पताल चला रहा था। बता दें कि, अस्पताल 3 मंजिल पर स्थित। वहीं ये मॉल चारों तरफ से छोटी-छोटी दुकानों से घिरा हुआ है।

बीजेपी का कहना है कि यहां कोविड-19 अस्पताल चलाने के लिए एनओसी नहीं ली गई थी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रशांत कदम के अनुसार, आग की लपटों को बुझाने के लिए करीब 22 फायर टेंडर अस्पताल पहुंचे। पहले तो दो लोगों के मरने की खबर आरही थी लेकिन समय के साथ मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। खबर है कि, कुछ लोग बुरी तरह से जख्मी भी हैं।

बीजेपी के तमाम नेता उद्धव ठाकरे सरकार पर हमलावर हैं। किरीट सोमैया ने ट्वीट कर सनराइज अस्पताल के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं उद्धव सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेेंद्र फडनवीस ने भी ट्वीट कर घटना पर दुख जाता है। उन्होंने कहा कि, घटना में मरने वाले परिवारों के साथ मेरी संवेदनाए हैं। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि, घटना की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

मॉल में अस्पताल वाले मुद्दे पर विपक्षी दल के साथ मुंबई के मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि यह पहली बार है जब मैंने किसी मॉल में अस्पताल देखा है। यह बहुत गंभीर स्थिति है। सात मरीज वेंटिलेटर पर थे। 70 मरीजों को दूसरे अस्पताल में ले जाया गया है। आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच होगी।

हादसे के बाद पहले अस्पताल ने आग से 2 मौतों के दावे को खारिज कर दिया था। अस्पताल ने दावा किया था कि जो दो शव मिले हैं, उनकी मौत पहले ही कोरोना की वजह से हो चुकी थी। हालांकि, अब मौत का आंकड़ा 10 हो गया है। मुंबई फायर डिपार्टमेंट के चीफ ऑफिसर ने इसकी पुष्टि की है कि सनराइज अस्पताल में लगी आग से मारे जाने वालों की संख्या अब बढ़कर 10 हो गई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here