Winter Health Tips: सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और अधिकांश लोगों द्वारा इस मौसम को खूब पसंद भी किया जाता है। लेकिन एक तरफ जहां लोग सर्दी के मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोग खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों से परेशान हो रहे हैं। कुछ लोग गर्म पानी पीते हैं, गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन कुछ लोगों के मन में ये भी सवाल होता है कि सर्दी के मौसम में गर्म पानी से नहाना चाहिए या नहीं। आज हम आपको इस बारे में विस्तार से बताएंगे।
Winter Health Tips: गर्म पानी से नहाना कितना सही?

कहा जाता है कि ठंडे पान से नहाना शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता। जिन लोगों का इम्यून सिस्टम अच्छा होता है उन्हें सर्दी-जुकाम नहीं होता, वे भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जिनका इम्यून सिस्टम मजबूत नहीं होता है उन्हें आसानी से ठंड लग जाती है, उन्हें गर्म पानी से ही नहाना चाहिए।
क्या ठंड में गर्म पानी पीना चाहिए?

गर्मी हो या सर्दी, गर्म पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। गर्म पानी पीने से आपके शरीर का मोटापा तो कम होता ही है साथ ही शरीर भी स्वास्थ रहता है। गर्म पानी पीना हर मौसम में फायदेमंद रहता है। सर्दियों में व्यायाम करना बेहद जरूरी होता है। इसमें भारी भोजन आसानी से पच जाता है।
खाना खाने के तुरंत बाद नहाना हानिकारक होता है

खाने के बाद कभी भी नहाना नहीं चाहिए। अगर आप नहाना चाहते हैं तो भोजन के 2 घंटे बाद ही स्नान करना चाहिए। खाने के तुरंत बाद नहाने से जोड़ों में दर्द और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। साथ ही कभी भी खाने के तुरंत बाद व्यायाम नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें:
- Influenza: लंबे समय से है खांसी-जुखाम तो हो जाएं सावधान वरना हो सकता है जानलेवा
- लगातार खराब होती हवा, दिल के लिए बनी खतरा, बढ़ रही Heart Patients की संख्या