Monkeypox: ब्रिटेन के बाद अमेरिका में मिला मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित मरीज, अलर्ट पर स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी

Monkeypox: कोरोना के वायरस अब मंकीपॉक्स ने पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले रखा है। इस वायरस ने अब विश्व के सभी चिकित्सकों की चिंता को बढ़ा दिया है।

0
168
Monkeypox
Monkeypox

दुनिया अभी कोरोना महामारी से लड़ ही रही है कि इसी बीच Monkeypox नाम का एक नया वायरस सामने आ गया है। पहले ये वायरस केवल ब्रिटेन में फैल रहा था लेकिन अब ये अमेरिका में भी अपना पैर पसारने लगा है। दरअसल, अमेरिका के मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ ने बुधवार को एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि हाल ही में इस व्यक्ति ने कनाडा की यात्रा की थी।

अमेरिका में मिला Monkeypox से संक्रमित पहला शख्स

मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ने प्रेस रिलीज के दौरान बताया कि इस व्यक्ति की जांच जमैका के एक लैब में की गई थी लेकिन इस वायरस की पुष्टि US Center For Disease Control And Prevention में की गई है। पुष्टि के बाद संक्रमित को तत्काल रूप से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, सीडीसी की टीम इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की खोज कर उनकी जांच कर रही है। अब तक उस व्यक्ति के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में इस वायरस के लक्षण नहीं देखे गए हैं।

Nt9k9s82?format=jpg&name=small

ब्रिटेन में मिल चुके हैं 9 मामले

ब्रिटेन में मई 2022 की शुरुआत में मंकीपॉक्स के 9 मामले पाए गए थे। इन सभी संक्रमित मरीजों ने नाइजीरिया की यात्रा की थी। इस वायरस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी अलर्ट पर है।

क्या है Monkeypox?

बताया जा रहा है कि मंकीपॉक्स एक गंभीर वायरल बीमारी है। इससे संक्रमित के चेहरे और शरीर के कई अंगों पर दाने होने लगते हैं। यह लगभग 2-4 सप्ताह तक रोगी को परेशान करता है। जो इससे काफी ज्यादा संक्रमित है उनमें निमोनिया के लक्षण भी नजर आने लगते हैं।

FTFZ4QfXwAA WT4?format=jpg&name=small

हालांकि, यह बीमारी जल्दी नहीं फैलती है लेकिन यदि कोई रोगी के घावों के संपर्क में आता है तो उस परिस्थिति में यह फैल भी सकता है। बता दें कि अब तक Monkeypox के मामले ब्रिटेन, पुर्तगाल और स्पेन में नजर आ चुके हैं।

संबंधित खबरें:

Zika Virus को लेकर अमेरिकी शोधकर्ताओं का दावा, वायरस हो सकता है खतरनाक