Monkeypox Case in India: अभी लोग कोरोना जैसी महामारी से उभर भी नहीं पाएं है कि मंकीपॉक्स के केस देश में सामने आने लगे हैं। गुजरात में मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है और एक व्यक्ति में इस वायरल संक्रमण के लक्षण दिखे हैं। संदिग्ध व्यक्ति के सैंपल को जांच के लिए अहमदाबाद की एक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार जामनगर जिले के नागना गांव के 29 वर्षीय निवासी को फिलहाल शहर में स्थित जीजी अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती किया गया है।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में देश में एक 31 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। अब तक देश में यह पहली महिला है जिसमें मंकीपॉक्स का लक्षण देखने को मिला है। दिल्ली में अब तक मंकीपॉक्स के कुल 4 केस सामने आ चुके हैं। वहीं 5 मरीज केरल से सामने आ चुके हैं।
Monkeypox Case in India: देश में मंकीपॉक्स के कुल मरीज
भारत में अब तक मंकीपॉक्स के कुल मरीजों की संख्या 10 तक पहुंच चुकी है। जिसमें 5 मरीज केरल, 4 मरीज दिल्ली, 1 मरीज गुजरात से सामने आया है। भारत सहित अब तक 75 देशों में वायरस की पुष्टि हो चुकी है। भारत में मंकीपॉक्स का पहला मामला 14 जुलाई को सामने आया था। अब तक भारत में कुल मंकीपॉक्स के 4 मरीज सामने आ चुके हैं। जिसमें से 3 मरीज केरल से और 1 मरीज दिल्ली से सामने आया है।
संंबंधित खबरें:
- Health News: Covid, MonkeyPox और अब पशुओं में ‘लंपी’ से मचा हड़कंप! सरकार ने किया Alert!
- भारत में डराने लगा Monkeypox, केरल और दिल्ली से सामने आए नए मामले