Corona Case in India: भारत में एक बार फिर कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,207 नए केस सामने आए हैं। वहीं एक दिन में कोरोना से 29 लोगों ने की जान भी गई है। जिसके साथ ही कोरोना से देश में मरने वालों की कुल संख्या 524,093 पहुंच गई है। इससे पहले रविवार को 3,451 केस सामने आए थे। भारत में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20,403 हो गई है। जबकि 24 घंटे में 3,410 लोग कोरोना से सही हुए हैं। अभी तक कुल 42,560,905 लोग कोरोना से सही हो चुके हैं।
Corona Case in India: दिल्ली में कोरोना केस
दिल्ली में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 1,422 मामले मिले हैं। वहीं कल 1,407 केस कोरोना के मिले थें। एक्टिव केस की संख्या 5,939 हो गई है। इस दौरान 1,438 लोग डिस्चार्ज हुए है।
गुजरात कोरोना केस
गुजरात में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। वहां अहमदाबाद में मौजूद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (National Institue of design) में कोविड के 24 मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में एक दिन में 3451 नए मरीज मिले हैं। राज्य में फिलहाल 147 कोविड केस एक्टिव हैं।
हरियाणा में कोरोना केस
हरियाणा में पिछले 24 घंटे में 253 संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना से 387 लोग ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा मरीज गुरुग्राम में 355 और फरीदबाद में 88 हैं। सबसे ज्यादा केस गुरुग्राम में 390, फरीदाबाद में 93 हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना केस
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 224 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं कोरोना से 196 लोग ठीक भी हुए हैं। एक मरीज की कोरोना से जान भी गई है। राज्य में कुल अब 1,304 एक्टिव केस हो गए हैं। इसी तरह राज्य में रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें: