Horosope and Panchang: सिंह राशि के जातक परिवार संग बिताएंगे समय

0
274
horoscope and panchang
horoscope and panchang

Horoscope: आज 21 फरवरी, 2022 दिन सोमवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है। आनंद संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत प्लव 1943, माघ चल रहा है। आज पंचमी (Panchang) तिथि 07:57 PM तक उपरांत षष्ठी, नक्षत्र चित्रा 04:17 PM तक उपरांत स्वाति है। ऐसे में आज का दिन ठीक रहने की उम्‍मीद है।

आज के दिन चंद्रमा (Moon) तुला राशि पर संचार करेंगे। तुला राशि में चंद्रमा के गोचर होने से सिंह (Leo) राशि के जातक आज परिवार के साथ समय बिताएंगे।

panchang 21 feb new
Panchang pic credit google

Horoscope : आज की तिथि के अनुसार जानें अपना राशिफल

मेष: आज चंद्रमा तुला (Libra) राशि में होने के कारण इस राशि के जातकों के काम बनेंगे। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान दें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में दूसरों की सलाह लेना इस समय ठीक नहीं। कानूनी मामलों में विजय मिलने की सम्भावना बन रही है। पूरा दिन आप बेहतरीन मूड में रहेंगे।

वृषभ: आज आपको बुद्धिमान लोगों की सलाह लेने से काफी लाभ मिलेगा। किसी जरूरी प्रोजेक्‍ट पर किया गया अनुसंधान लाभकारी होगा। परिवार के सदस्यों का ध्यान रखें। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। बेरोजगारों को नौकरी मिलने की संभावना है। स्‍वास्‍थ्‍य भी उत्‍तम रहेगा।
मिथुन: आज अपनी सेहत का ख्‍याल रखें। घर में अचानक अतिथियों का आगमन होने से हर्ष होगा। अपनी वाणी (Voice) पर संयम रखें, अतिरेक से बचें। थकान और अनिद्रा से परेशान रहेंगे।

Horoscope : कर्क: इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र कुछ अलग करने के मौके मिलेंगे। अपने ऊपर दी गई जिम्‍मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। युवा काल्पनिक विचारों में समय बर्बाद न करें। विरोधियों से सावधान रहें।
सिंह: आज का दिन परिवार के साथ समय बिताएंगे। बच्चों (Children) के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी। भाई-बहनों की मदद करनी पड़ेगी। ऑनलाइन बिजनेस में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।

rrrrrrr 2

तुला: नौकरीपेशा लोगों को बड़ी कंपनियों से जॉब ऑफर हो सकती है। आप लोगों की मदद को तत्पर रहेंगे। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। पैतृक व्यवसाय में सन्तान की भागीदारी को लेकर निर्णय ले सकते हैं। अपनी कार्यशैली में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त होगा।

वृश्चिक: आज तुला राशि में चंद्रमा के प्रभाव के कारण आपको मेहनत का उत्तम परिणाम नहीं मिलेगा। जोखिम भरे निवेश करना उचित नहीं है। महिला जातक आज हीनभावना की शिकार हो सकती हैं। ससुराल पक्ष से अपने संबंध अच्छे रखें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन शुभ नहीं है। शिवलिंग में जल अर्पित करें।
धनु: आज के दिन जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। नए कार्यों के आगाज के लिए दिन बेहतर है। पिछले कई दिनों से घर में चल रहे दुविधायुक्‍त माहौल में सुधार होगा।
मकर: बेशक कुछ लोगों को आपका काम पसंद नहीं आए, बावजूद इसके आप अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में जुटे रहें।रिटेल व्यापारियों के कारोबार (Business) में वृद्धि होगी। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपसे लोग सीखने का प्रयास करेंगे।

zodiac sign new 2


कुंभ:कार्यक्षेत्र की अव्यवस्था दूर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। धार्मिक कार्यों से धन लाभ होगा। दूसरों की आलोचना करने से बचें। शत्रु भी आज आपसे मित्रतापूर्ण व्यवहार की अपेक्षा रखेंगे। दिन सामान्य फलदायी रहेगा।
मीन: अतिवादी विचारों से दूर रहें। कुछ लोग आपको गलत तथ्यों के आधार पर उकसाने का प्रयास करेंगे। आज का दिन थोड़ा संवेदनशील है। भक्ति और पूजा की तरफ मन लगेगा। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष रूप से ध्‍यान रखें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here