Environment News: मानसून में हरियाली के लिए MCD का Action Plan, सभी जोन में 5 लाख पौधे रोपे जाएंगे

Environment News: इस अभियान के तहत सभी जोन में रूद्राक्ष, अमलतास और अशोक के पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा मॉलसेरी, नीम, कचनार, चंपा और महोगनी के पौधे भी लगाए जाएंगे।

0
296
Environment News
Environment News

Environment News: इस मानसून सीजन में दिल्‍ली का हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए दिल्‍ली नगर निगम यानी ने कमर कस ली है। एमसडी के एक्‍शन प्‍लान के तहत हर जोन में करीब 85 हजार बड़े पौधे और करीब 5 लाख झाड़ीदार पौधे लगाने का लक्ष्‍य रखा है। एमसीडी के तहत आने वाले सभी 12 जोन में पौधरोपण अभियान की शुरुआत हो गई है।इस अभियान का मकसद दिल्‍ली में हरित क्षेत्र का विस्‍तार करने के साथ बच्‍चों और बड़ों का पर्यावरण संरक्षण के महत्‍व से अवगत कराना भी है।

MCD plant 2
Environment News.

Environment News: रूद्राक्ष, अमलतास और अशोक के लगेंगे पौधे

इस अभियान के तहत सभी जोन में रूद्राक्ष, अमलतास और अशोक के पौधे रोपे जाएंगे। इसके अलावा मॉलसेरी, नीम, कचनार, चंपा और महोगनी के पौधे भी लगाए जाएंगे। अभियान के पहले दिन केशवपुरम जोन में 4039, देसी प्रजातियों के पौधे और करीब 8025 झाड़ीदार पौधे रोपे गए। इस जोन में करीब 8 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है।

Environment News: शाहदरा नार्थ जोन में रोपे 3 हजार नन्‍हे पौधे

MCD plant 3
Environment News.

अभियान को बढ़ाते हुए शाहदरा नार्थ जोन में करीब 3 हजार नन्‍हें पौधे रोपे गए हैं। इस जोन में तकरीबन 28 हजार पौधे रोपे जाने हैं। दूसरी तरफ वेस्‍ट जोन के राजौरी गार्डन, जनकपुरी, टैगोर गार्डन, तिलक नगर, विकासपुरी में बने पार्कों में करीब 600 पौधे लगाए गए। सिटी एसपी जोन में जामा मस्जिद के आसपास, सुभद्रा कॉलोनी में करीब 2 हजार पौधे छात्रों ने एमसीडी कर्मचारियों के साथ मिलकर रोपे। इस दौरान पौधों की देखरेख और पानी डालने आदि के काम भी नियमित रूप से किए जाने का संकल्‍प लिया गया।

Environment News: एलजी विनय कुमार सक्‍सेना ने कहा- जल्‍द ही पूरी दिल्‍ली में लगाए जाएंगे चंदन के पौधे

दिल्‍ली के उप राज्‍यपाल विनय कुमार सक्‍सेना ने भी हालही में एक समारोह के दौरान दिल्‍ली में हरित क्षेत्र का दायरा बढ़ाने पर जोर दिया था। उन्‍होंने घोषणा की थी, कि पूरी दिल्‍ली में चंदन के पौधे रोपे जाएंगे। जिसका फायदा कुदरत और सरकार दोनों को होगा। तय समय पर पौधे के वृक्ष बन जाने के बाद इसकी लकड़ी सुगंधित, महंगी और पर्यावरण को भी साफ रखेगी। इस अभियान को जनमानस तक पहुंचाने की अपील की गई।

संबंधित खबरें