Shraddh Aarya करने जा रही हैं शादी, मेहंदी की तस्वीरें आईं सामने

0
550
Shraddh Aarya Weeding
Shraddh Aarya Wedding

टीवी इंडस्ट्री (T.V Industry) की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा आर्या (Shraddh Aarya) शादी करने जा रही हैं। उनकी मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। शादियों का सीजन शुरु हो गया है। इसकी शुरुआत राजकुमार राव और पत्रलेखा ने कर दी है। अब टीवी इंडस्ट्री की तरफ से श्रद्धा आर्या ने इसकी शुरुआत की है। श्रद्धा के होने वाले पति की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है पर बताया जा रहा है कि उनके पति इंडस्ट्री से नहीं है। वे नेवी में ऑफिसर हैं।

श्रद्धा आर्या की शादी दिल्ली में हो रही है। 16 नवंबर को सात फेरे लेंगी। इससे पहले 15 नवंबर को मेहंदी थी। जिसकी की तस्वीरें सामने आईं है।

FEQTDaHXwAQZYfA

आर्या की मेहंदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीर में उन्होंने अपनी मंगनी की अंगूठी को हाईलाइट किया है। रिंग की काफी तारीफ हो रही है।

FEP30b3WQAcmiBJ 2

तस्वीर को शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने कहा, सबसे आसान हां..जो मैंने अब तक कहा। इस तस्वीर में उनकी मेहंदी की खूब चर्चा हो रही है। श्रद्धा टीवी की काफी सुंदर एक्ट्रेस हैं।

तस्वीर सामने आते ही लोगों का बधाई संदेश आने लगा है। श्रद्धा को उनके फैंस खूब बधाई दे रहे हैं। हर तस्वीर में श्रद्धा सुंदर लग रही हैं।

श्रद्धा ने अपने मेहंदी फंक्शन में पर्पल और पीले रंग का लहंगा पहना हुआ था। वो काफी सुंदर लग रही हैं। वैसे भी श्रद्धा को टीवी इंडस्ट्री का सबसे सुंदर एक्ट्रेस माना जाता है।

श्रद्धा आर्या के मेहंदी फंक्शन में उनके खास दोस्त शशांक व्यास भी शामिल हुए थे। उन्होंने टीवी की प्रीतो को ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

श्रद्धा आर्या को टीवी शो कुंडली भाग्य से पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने उसमें प्रीतो नाम से किरदार अदा किया था। पति का नाम राहुल शर्मा बताया जा रहा है। दोनों दिल्ली के अंदाज होटल एरोसिटी में शादी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

Rajkummar Rao के रिसेप्शन में पहुंचे CM Manohar Lal Khattar, कपल को दिया आशीर्वाद

Happy Birthday Aditya Roy Kapur: 36 साल के हुए आदित्य, फिल्म Aashiqui 2 से मिली थी पहचान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here