एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के चाहने वाले इस दुनिया में करोड़ो लोग हैं। शहनाज के एक पोस्ट से फैंस के चेहरे पर खुशी आ जाती हैं। शहनाज गिल अपनी क्यूट अदाओं के साथ फैंस के दिलों पर राज करती हैं। सना सोशल मीडिया पर अब एक्टिव हो गई हैं। आपको पता होगा कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद वो सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर हो गई थी। अब हाल ही में शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शहनाज कभी कैजुअल को कभी ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही है। वहीं फैंस इस वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

Shehnaaz Gill ने शेयर किया वीडियो
वीडियो में शहनाज कई रुपों में नजर आ रही हैं। वीडियो में येलो कलर की क्रॉप टॉप और जीन्स में कैजुअल लुक में नजर आ रही शहनाज पलक झपकते ही पर्पल कलर की प्यारी की फ्रॉक पहने नजर आती हैं। शहनाज के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो के पोस्ट होते ही करीब 2 लाख व्यू मिल चुके हैं। शहनाज का ये अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले शहनाज ने अपनी बचपन की क्यूट तस्वीर शेयर की थी। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।
बता दें कि शहनाज हाल ही में शिल्पा शेट्टी के शो ‘शेप ऑफ यू’ में आई थी। शो में शहनाज ने बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) हमेशा उन्हें खुश देखना चाहते थे। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को एक बार फिर शहनाज और सिद्धार्थ के बिग बॅास वाले दिन याद आ गए।

वहीं शिल्पा के साथ शहनाज का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो दोनों ट्रेंडिग सॅान्ग बोरिंग डे पर डांस करते नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। शिल्पा और शहनाज ‘बोरिंग डे’ पर कोरियोग्राफी पर कदम उठाते हुए दिखाई दे रही हैं।
यह भी पढ़ें: