शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। बिग बॉस 13 से लेकर सलमान खान की फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तक अभिनेत्री ने निश्चित रूप से मनोरंजन उद्योग में अपने लिए एक जगह बनाई है। बिग बॉस 13 के बाद से शहनाज गिल हर जगह छाई हुई हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती हैं। वहीं हाल ही में शहनाज ने इंस्टाग्राम पर एक नया रील वीडियो साझा किया, जिसमें जिसमें वह डांस करती और आसमान को निहारती नजर आ रही हैं।

Shehnaaz Gill ने शेयर किया वीडियो
शहनाज ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा-आ चले लेकर तुझे, हैं जहां सिलसिले। शहनाज के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो में शहनाज को रेड कलर के ड्रेस में देखा जा सकता है। शहनाज के इस वीडियो को देखकर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- जरुर ये सिद्धार्थ शुक्ला के लिए है, वह उनसे अभी भी बहुत प्यार करती हैं। वहीं दूसरे फैन ने लिखा- हां वो यहीं है, सिडनाज। एक अन्य फैन ने लिखा कि वह आसमान में कुछ ढूंढ रही हैं और वह उन्हें देख रही हैं।
शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 के बाद अपने करियर में एक लंबा सफर तय किया है। रियलिटी शो ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट सनसनी बना दिया। शो में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी प्यारी केमिस्ट्री को न केवल दर्शकों ने बल्कि होस्ट सलमान खान द्वारा भी पसंद किया गया था। हालांकि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद शहनाज के लिए चीजें आसान नहीं रही हैं।

बता दें कि शहनाज़ अब काम पर वापस आ गई हैं। खबरों की मानें तो वह सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में पूजा हेगड़े और आयुष शर्मा भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म ईद 2023 में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें:
ब्रह्मकुमारी के कार्यक्रम में Shehnaaz Gill की आंखों में आए आंसू, देखें Video
जानिए क्यों नहीं हो रही Kangana Ranaut की शादी? एक्ट्रेस ने बताई वजह