किसान आंदोलन को लेकर अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना ने ट्वीट किया तो दुनिया भर की हस्तियां भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर मुखर होकर बात कर रही हैं। इस लिस्ट में मिया खलीफा से लेकर एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग का नाम आ रहा है। मंगलवार को रिहाना ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा था। “हम इस के बार में बात क्यों नहीं करते हैं।” रिहाना के इस ट्वीट के बाद लोग भारतीय सेलेब्स पर कई सावल खड़े कर रहे हैं। जिसके बाद अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित कई और भारतीय हस्तियां रिहान को घेरने के लिए आगे आ गई हैं।

ट्वीट करने वाली सूची में सबसे पहले अक्षय कुमार का नाम शामलि हैं उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जो भी दूरियां पैदा करने की कोशिश कर रहा है, उन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। #IndiaTogether #”

अक्षय कुमार के बाद अजय देवगन ने भी रिहाना के ट्वीट का विरोध किया उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “बाहरी लोगों की बात में नहीं आना चाहिए। भारतीय साथ हैं। ये बाहरी प्रपोगेंडा”

डायरेक्टर करण जौहर, एकता कपूर और सुनील शेट्टी ने भी इस बार किसान मुद्दे पर विदेशी प्रोपेगेंडा की निंदा की है। उन्होंने जोर देकर कहा है कि हम सभी को एकता बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया है कि किसानों की समस्या का समाधान हो जाएगा।

बता दें कि, भारत में किसान 70 दिन से कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन पर बैठे हैं। इस मुद्दे पर धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय लोगों की नजर पड़ रही हैं। बाहरी लोग भी किसान आंदोलन पर खुल कर बात कर रहे हैं। वहीं भारतीय लोग बाहरी लोगों के बोलने पर आपत्ती जता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here