टॅालीवुड की फेमस एक्ट्रेस और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में उनकी फिल्म पुष्पा रिलीज हुई थी। जिसमें रश्मिका के रोल और श्रीवल्ली गाने को दर्शकों का खूब प्यार देखने को मिला हैं। रश्मिका मंदाना ने टॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना ली है। रश्मिका के पास साउथ के अलावा बॉलीवुड की फिल्मों के भी ऑफर हैं। इन दिनों रश्मिका और Vijay Deverakonda के रिलेशनशिप को लेकर बाते चल रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए कमर कस रहे हैं, और मुंबई में अपना घर ले लिए हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि विजय और रश्मिका इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक दोनों की तरफ से कोई बात सामने नहीं आई हैं।
Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda के शादी की फैली अफवाह
हाल में विजय और रश्मिका को मुंबई में देखा गया है। जिसके बाद उनकी शादी की चर्चा होने लगी है। फैंस बोल रहे है कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक न तो रश्मिका और न ही विजय, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया है। रश्मिका मंदाना के काम की बात करें तो हाल ही में रश्मिका को फिल्म पुष्पा में देखा गया जिसमें उनके साथ लीड रोल में अभिनेता अल्लू अर्जुन थे।
फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी 300 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। खास बात ये है कि फिल्म के गाने को भी लोगों का उतना ही प्यार मिला है जितना की इस फिल्म को मिला है। पुष्पा के श्रीवल्ली (Srivalli) गाने ने तो धमाल ही मचा दिया है। वहीं विजय देवरकोंडा अपनी आने वाली फिल्म ‘लाइगर’ की शूटिंग में बिजी है।
लाइगर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है जिसमें विजय देवरकोंडा और अन्नया पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की पहली झलक में विजय देवरकोंडा मार धाड़ करते नजर आ रहे हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। फिल्म की कहानी एक बॉक्सर की है, जो गरीब घर का है और मुबई में चाय की दुकान चलाता है। विजय की ये फिल्म एक बार फिर से देशभर में धमाल के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें: