संगीत किसे नहीं पसंद है। चाहे खुशी हो या गम, हम सब संगीत सुनना पसंद करते हैं। लेकिन आजकल संगीत का स्वाद बदल गया है। तरह तरह के गाने बाजार में आगए हैं। अधिकतर गाने तो लड़कियों की नयन नक्श पर बनाए जा रहे हैं। इस बीच यूट्यूब पर ऐसा गाना आया है जिसे सुनने के बाद पॉजिटिविटी का एहसास होता है। लगता है कि संगीत की दुनिया में शोर कम और शब्द अधिक हैं। गाने का नाम है अंखियां, नाम से ही पता चल रहा है कि गाना पहली नजर के इश्क को बयां कर रहा है।
भावनाओं को व्यक्त करने के लए शोर की नहीं शब्दों की जरूरत होती है। कई बार हम अपनी भावनाओं को संगीत के जरिए व्यक्त करते हैं लेकिन आजकल के गाने शोर से भरपूर हैं। इस शोर को दूर कर रहा है रमणीक बांगा का नया म्यूजिक अल्बम ‘ अंखियां।
इस म्यूजिक अल्बम को बहुत ही खूबसूरती से बनाया गया है। एक-एक शब्द को साफ सुना और समझा जा सकता है। अल्बम की कहानी पहली नजर के इश्क को बयां करती है। फिर टूटे दिल की कहानी को गाने में पिरो दिया गया है।
दिविता जुनेजा की सुंदर मुस्कान लोगों को अपना दीवाना बना रही है। मिस जुनेजा अल्बम में लीड रोल निभा रही हैं वहीं उनके साथ वरुण शर्मा और अर्जुन अरोड़ा भी नजर आ रहे हैं। दोनों की बेहतरीन अदाकारी फैंस को खूब पसंद आरही है।
जानकारी के लिए बता दे कि अल्बम को स्पीड रिकॉर्ड यूट्यूब चैनल पर 21 जून 2021 को रिलीज किया गया है। इसे अब तक 1,113,565 views व्यूज मिल चुके हैं वहीं 3,088 लोगें ने कमेंट किया है।
यह वायरल गीत ‘अखियां ’ सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है | जिसे लाखों संगीत प्रेमी पसंद कर रहे हैं।