Puneeth Rajukumar Funeral: एक्टर के निधन की खबर सुन तीन फैंस की मौत, प्यार से बुलाते थे अप्पू

0
558
Puneeth Rajukumar Funeral
Puneeth Rajukumar Funeral

Puneeth Rajukumar Funeral: पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajukumar) अब इस दुनिया में नहीं हैं। कन्नड फिल्म इंडस्ट्री (Kannada Film Industry) के जाने माने अभिनेता पुनीत राजकुमार की 29 अक्तूबर को जिम में हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी। 46 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर पुनीत राजकुमार के फैंस यह खबर सह नहीं पा रहे हैं। फैंस को बड़ा झटका लगा है। पुनीत की मौत की खबर सुनकर उनके तीन फैंस की मौत हो गई है।

फैंस की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के चामराजनगर जिले में 30 साल के मुनियप्पा नाम के एक फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं वेलगावी जिले में एक और फैन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेलगावी जिले में ही पुनीत राजकुमार के एक फैन ने आत्महत्या भी कर ली है।

2.30 बजे हुई थी मौत

FC hu wUYA0LUSS
Puneeth Rajukumar

आज यानी 31 अक्टूबर यानी रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुनीत राजकुमार को उनके पिता डॉक्टर राजकुमार की कब्र के पास ही दफनाया गया। उन्होंने अपने पिता की तरह की अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी और उनकी दो बेटियां हैं।

मिली जानकारी के अनुसार पुनीत राजकुमार को जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। खराब हालात को देखते हुए उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई 46 वर्षीय अभिनेता की जांच के लिए अस्पताल में मौजूद थे। सूत्रों के मुताबिक पुनीत के बड़े भाई और अभिनेता शिवराजकुमार और यश भी उनके साथ मौजूद थे। दोपहर 2.30 बजे उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार के इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने क बाद फैंस को गहरा सदमा लगा है। राज्य में सभी सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया है। वहां पर धारा 144 लगाई गई है।

पुनीत राजकुमार का करियर

FC zOZKVQAAQ9F3
Puneeth Rajukumar Childhood

पुनीत को उनके फैंस प्यार से अप्पू बुलाते हैं। वह महान अभिनेता राजकुमार और पर्वतम्मा के बेटे हैं। उन्होंने 29 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में नायक के रूप में काम किया है। उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और यहां तक ​​कि 1985 में बेट्टाडा हूवु में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता। इसके अलावा उन्होंने चालिसुवा मोदागालु और येराडु नक्षत्रगलु में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का कर्नाटक राज्य पुरस्कार जीता।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here