जल्द ही कई दीवानों का दिल टूटने वाला है। अपनी देसी गर्ल अब एक विदेशी के संग ब्याह रचा कर परदेसी होने वाली है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिकी गायक और एक्टर निक जोनस की होने वाली हैं।

जब से पिग्गी चाप्स अमेरिका गई है। वे लगातार हेडलाइन्स बना रही हैं। अपने अमेरिकी टीवी सिरीयलों से वे खूब नाम और डॉलर बटोर ही रहीं हैं।

लेकिन सब से बड़ी खबर तो उस वक्त आई जब देसी गर्ल प्रियंका ने विदेशी बाबू का हाथ थामा। प्रियंका चोपड़ा जब से निक जोनस के साथ भारत आई हैं तब से वह ज्यादातर जगहों पर निक के साथ ही नजर आ रही हैं। वह परिवार के साथ निक को भी गोवा, छुट्टियों पर ले गईं।

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में निक जोनस के साथ मुकेश अंबानी की प्री-इंगेजमेंट पार्टी में पहुंची थीं। प्रिंयका ने लाल साड़ी पहन रखी थी और निक जोनस कोट पैंट में आए थे।  दोनों के बीच एक अलग ही बॉन्डिंग देखने को मिली

जब प्रियंका अपने अमेरिकन ब्वॉयफ्रैंड निक जोनस को लेकर इंडिया आई तो उसके बाद प्रियंका ने निक के आने की खुशी में अपने फ्रैंड्स को पार्टी भी दी। पार्टी में एक दिलचस्प बात नोटिस की गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने एक-दूसरे से रिंग्स एक्सचेंज कर ली हैं। इस पार्टी आउटिंग के दौरान प्रियंका और निक की फिंगर्स में एक जैसी रिंग दिखाई दी। ऐसे में माना जा रहा है कि 2018 में किसी भी समय प्रियंका दुल्हनिया बन सकती हैं। वैसे इसके लिए निक को देसी गर्ल का हाथ मांगना तो पड़ेगा ही।

प्रियंका की होने वाली शादी की खबरों को हम सच इस लिए भी मान रहे हैं। क्योंकि इससे पहले बॉलीवुड में प्रियंका ने कभी भी अपने लव लाइफ को सामने नहीं रखा। कम से कम चार स्टार्स के साथ तो प्रियंका का नाम जुड़ा ही था। ये थे अक्षय कुमार, शाहरुख खान, हरमन बावेजा, और शाहिद कपूर।

लेकिन प्रियंका ने हर रिश्ते को दिल के करीब रखा और कभी भी मीडिया से उसके बारे में बात नहीं की। लेकिन अब वे निक के साथ डेटिंग और रिलेशनशिप का खुल्लम खुल्ला इजहार कर रही हैं। अमरिका में अपने दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका ने तो खुल्लम खुल्ला कह डाला – निक ‘आई लव यू’। अब बारी है निक की कि वे कहे। ‘मुझसे शादी करोगी’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here