आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और वाणी कपूर (Vaani Kapoor) की फिल्म Chandigar Kare Aashiqui का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर देखकर ही फैंस सोशल पर उत्साहित हो गए हैं। पोस्टर में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर एक दूसरे को फ्रेंच किस करते दिख रहे हैं। पोस्टर के साथ एक छोटा सा वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर का नाम दिख रहा है।
T-Series ने ट्वीट कर दी जानकारी
पोस्टर का टीजर रिलीज कर जानकारी दी गई है कि ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज हो रहा है। फैंस ट्रेलर के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जारी किए गए वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक में Chandigar Kare Aashiqui का गाना चल रहा है। फिल्म के पोस्टर को T-Series ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया है।

पोस्टर को जारी करते हुए जानकारी दी गई है कि फिल्म का ट्रेलर 8 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। वहीं फिल्म 10 डिसंबर को रिलीज होने वाली है।
बता दें कि पोस्टर को देखकर लग रहा है कि फिल्म रोमांस से भरपूर है। साथ ही खूब ड्रामा और कॉमेडी भी है। फिल्म में वाणी और आयुष्मान चंडीगढ़ में आशिकी करते नजर आएंगे।
फिल्म शुरु से अंत तक चंडीगढ़ में ही शूट की गई है। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है। वहीं भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर ने प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढें:
Kedarnath पहुंचने पर ट्रोल हुई Sara Ali Khan, यूजर्स ने कहा काफिर…