Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Thursday, July 16, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home मनोरंजन फवाद से माहिरा तक, एक बार फिर भारत में बैन हुए पाकिस्तानी...
  • मनोरंजन

फवाद से माहिरा तक, एक बार फिर भारत में बैन हुए पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स

By
APN NEWS
-
July 3, 2025
0
12
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    फवाद से माहिरा तक, एक बार फिर भारत में बैन हुए पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स
    फवाद से माहिरा तक, एक बार फिर भारत में बैन हुए पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स

    भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी के बीच एक बार फिर भारतीय इंटरनेट यूजर्स के लिए पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज के सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक कर दिए गए हैं। हाल ही में भारत द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किए जाने के बाद पाकिस्तान की ओर से कई बड़े शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन भारतीय सुरक्षाबलों ने इन सभी प्रयासों को असफल कर दिया। इसी बीच, पाकिस्तान के चर्चित कलाकारों जैसे शाहिद अफरीदी, माहिरा खान और फवाद खान के अकाउंट्स भारत में प्रतिबंधित कर दिए गए।

    पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान जाने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया। इसके जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया और आतंक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की। इसी क्रम में पाकिस्तानी सेलिब्रिटीज के सोशल मीडिया हैंडल भारत में ब्लॉक कर दिए गए थे। हालांकि बुधवार को कुछ समय के लिए ये अकाउंट्स फिर से एक्टिव दिखाई देने लगे, जिससे माना गया कि बैन हटा लिया गया है। लेकिन गुरुवार को एक बार फिर ये हैंडल्स भारत में एक्सेस से बाहर हो गए।

    अब जब शाहिद अफरीदी, माहिरा खान या फवाद खान जैसे नामचीन चेहरों के प्रोफाइल को भारत में सर्च किया जाता है, तो स्क्रीन पर यह संदेश दिखाई देता है—”यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है।” सरकार की ओर से इस फैसले को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    सूत्रों के अनुसार, यह प्रतिबंध सिर्फ एक या दो नामों तक सीमित नहीं है। हानिया आमिर, जिन्होंने हाल ही में भारतीय अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ ‘सरदार जी 3’ फिल्म में काम किया, उनका प्रोफाइल भी भारत में ब्लॉक है। इसी तरह मावरा होकेन, सबा कमर और अली जफर जैसे लोकप्रिय सितारों के हैंडल्स भी भारतीय दर्शकों के लिए बंद हैं।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह प्रतिबंध स्थायी है या अस्थायी, लेकिन यह घटनाक्रम भारत-पाक रिश्तों में चल रहे तनाव का ही एक और संकेत है।

    • TAGS
    • Breaking News
    • hania aamir
    • Hania Aamir account banned
    • India
    • Pakistan
    • Pakistani account banned
    • Pakistani account banned in India
    • Shahid Afridi
    • Shahid Afridi account banned
    • Social media account banned in India
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous article‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत के हथियारों की मांग में उछाल, घाना ने जताई रक्षा उपकरण और ट्रेनिंग में दिलचस्पी
      Next articleलाजपत नगर में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, आरोपी नौकर गिरफ्तार, वजह चौंकाने वाली
      APN NEWS
      APN NEWS

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      राजनीति

      ‘पहले सरकारी नौकरियों पर एक खानदान का अधिकार था…’, विश्व युवा कौशल दिवस पर CM योगी का विपक्ष पर हमला

      देश

      ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर मंथन पूरा, लखनऊ में JPC ने शिक्षाविदों और विशेषज्ञों से लिए सुझाव

      शिक्षा

      भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह, 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को पदकों से किया गया सम्मानित

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18850
      • Top News14236
      • अपना प्रदेश5706
      • मनोरंजन4119
      • खेल3631
      • विदेश2286
      • लीगल न्यूज2070
      • बॉलीवुड1805
      • व्यापार1631
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES
      kareena kapoor jeh

      Kareena Kapoor ने शेयर की बेटे जेह की योगा करते हुए...

      October 29, 2021
      Disha Patani

      ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन Disha Patani ने दिए हॅाट पोज, बोल्ड लुक...

      April 10, 2022