सिंगर मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार किया गया है। मीका पर 17 साल की ब्राजीलियन युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्हें दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है।

ब्राजील की रहने वाली 17 साल की मॉडल ने मीका पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजने का आरोप लगाया है। इस मामले में नाबालिग ने पुलिस में खुद शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि मीका सिंह को सुबह 3 बजे गिरफ्तार किया गया। अब उन्हें अबु धाबी जेल ले जाया जा सकता है।

मीका दुबई एक पार्टी में कार्यक्रम के लिए आए हुए थे। मॉडल की ओर से दर्ज कराई गई इस शिकायत में कहा गया है कि गायक ने उसे बॉलीवुड में काम का भी वादा किया था।

बता दें यह कोई पहला मौका नहीं है जब मीका सिंह का नाम किसी विवाद से जुड़ा है। 2015 में उन पर दिल्ली में एक इवेंट के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मारने का आरोप लगा था। इस मामले में पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले साल 2014 में एक हिट एंड रन केस में उनका नाम सामने आया था। इस मामले में उन पर ऑटो रिक्शा पर कार चढ़ाने का आरोप था। उससे पहले 2006 में राखी सावंत ने उन पर जबरदस्ती किस करने का आरोप लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here