दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ड्रग्स केस को लेकर आरोपी सेलेब्रिटी मैनेजर रहीला फर्नीचरवाला और बिजनेसमैन करण सजनानी को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर गाजां तस्करी का आरोप लगा है। एनसीबी ने गिफ्तारी की पुष्टी की है।

जांच के दौरान दोनों को जनवरी माह में ही गिरफ्तार किया गया था। बाद में इन्हें एक दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भी रखा गया था। पूछताछ में सजनानी ने बताया था कि, वे गांजा नहीं बल्कि हर्बल सिगरेट सप्लाई कर रहे थे। सजनानी ने कोर्ट में अपने बचाव में कहा कि, जिसे गांजा समझा जा रहा है वो दरअसल ऑर्गेनिक सिगरेट हैं।

सजनानी ने कहा, ये एक तरह की ऑर्गेनिक सिगरेट है। जो कि गुलाब की पंखुड़ियों से बनाई जाती हैं। इसे मैं ऑनलाइन बेचता हूं। इसका इस्तेमाल सिगरेट क्विट करने वाले करते हैं।

एनसीबी ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि- जानकारी मिलने के बाद बांद्रा वेस्ट से गांजा बरामद किया गया। गांजा पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और उनकी बहन शइस्ता फर्नीचरवाला के पास से बरामद किया गया है।

बता दें कि, सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आया था जिसे लेकर एनसीबी लगातार जांच कर रही है। इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हैं। ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी की रडार पर बॉलीवुड की कई हस्तियां है। सारा आली खान, श्रद्धा कपूर आदि एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए एनसीबी दफ्तर भी बुलाया गया था।

गौरतलब है कि, एनसीबी ने खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई के बांद्रा में एक कुरियर से गांजा जब्त किया था। उसी मामले में आगे सजनानी की गिरफ्तारी की गई। बाद में पतका चला कि बरामद गांजे की पैकिंग करण सजनानी ने की थी और इसे मुंबई के अलावा अन्य राज्यों के ग्राहकों के लिए भेजा गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here