टीवी स्टार काइली जेनर (Kylie Jenner) ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बता दें कि काइली जेनर इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने वाली पहली महिला बन गई हैं। काइली जेनर इंस्टाग्राम पर काफ़ी एक्टिव भी रहती है इंस्टाग्राम के जरिए ही काइली अपना बिजनेस चलाती हैं। ये पहली महिला है जिन्हें 300 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं।

Kylie Jenner को सबसे ज्यादा लोग फॅालो करते हैं
काइली से पहले खुद ऑफिसियल account हैं जिसे 460 लोग फॉलो करते हैं। और दूसरे नंबर पर पुर्तगाल के फुटबॉलर Cristiano Ronaldo हैं, जिन्हें 389 मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। वहीं काइली जेनर तीसरे नंबर पर बनी हुई हैं। काइली के बाद फुटबॉलर Lionel Messi है जिन्हें 300 यूज़र्स फॉलो करते हैं। अगर महिला की बात करें तो काइली के बाद पॉप सिंगर Ariana Grande हैं।

काइली जेनर अपने इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने कॉस्मेटिक बिजनेस Kylie Cosmetics का प्रमोशन भी करती हैं। दरअसल इन दिनों काइली सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नही रहती है क्योंकि वह दूसरी बार प्रेग्नेंट है और माँ बनने जा रही हैं ये बच्चा उनके पार्टनर ट्रैविस स्कॉट का है। बताते चले कि काइली ने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फ़ोटो का भी रिकॉर्ड बनाया था। काइली हमेशा चर्चा में बनी रहती है हाल ही में उनकी एक फोटो भी वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने खून के साथ फोटोशूट करवाया था।
यह भी पढ़ें:
- Kapil Sharma पर बनेगी बायोपिक, फिल्म का नाम होगा ‘फनकार’
- सामने आई Mouni Roy की शादी की डेट, जानें कब और किससे कर रही हैं शादी