Karishma Kapoor Govinda Advertisement: अरसे बाद एक साथ नज़र आए Karishma Kapoor और Govinda, VIDEO देख फैन्स बोले दुनिया की नंबर-1 जोड़ी

Karishma Kapoor Govinda Advertisement: करिश्मा ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो नें एक बार फिर दोनों एक साथ दिखे हैं।

0
502
karishma kapoor govinda add
karishma kapoor govinda add

Karishma Kapoor Govinda Advertisement: 90 के दशक की सबसे पसंदीदा और सफल जोड़ियों में से एक करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी एक बार फिर एक साथ नज़र आई है। दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक जबरदस्त हिट फिल्में दी हैं। दर्शक पर्दे पर उनकी जोड़ी को खूब इंजॉय करते थे।

लेकिन कई सालों तक उन्हें एक साथ नहीं देखा गया। उन्हें आखिरी बार एक साथ साल 2000 में निर्देशित फिल्म ‘शिकारी’ में देखा गया था। इसके बाद से दोनों ने किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया। लेकिन एक बार फिर पर्दे पर जोड़ी की वापसी की खबर ने फैन्स को खुश कर दिया है।

karishma kapoor govinda add
karishma kapoor govinda add

Karishma Kapoor Govinda Advertisement: एड शूट में नज़र आए करिश्मा-गोविंदा

बता दें कि दोनों किसी फिल्म में नहीं बल्कि एक एड शूट में साथ नज़र आए हैं। करिश्मा ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो नें एक बार फिर से दोनों एक साथ दिखे हैं। इस वीडियो में शुरूआत में करिश्मा को बेड पर लेटा देखा गया है। तभी करिश्मा को गोविंदा का फोन आता है। गोविंदा फोन पर करिश्मा से कहते हैं कि उनसे भी एक अच्छी जोड़ी लॉन्च हो गई है। ये सुनने के बाद करिश्मा एकदम हैरान हो जाती हैं।

https://www.instagram.com/tv/CbIACCpvlPk/?utm_medium=copy_link

सालों बाद दोनों को एक साथ देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। इस वीडियो पर फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। लोगों ने करिश्मा और गोविंदा को दुनिया की सबसे बेस्ट जोड़ी बताया। यूजर कमेंट करते हुए वीडयो की खूब तारीफ कर रहे हैं।

karishma kapoor govinda add
karishma kapoor govinda add

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।