Kanika Kapoor Wedding: बॉलीवुड की फेमस सिंगर कनिका कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। कनिका ने बिजनेसमैन गौतम संग शुक्रवार को लंदन में सात फेरे लिये। कनिका का बेबी डॉल गाना काफी फेमस हुआ था। इस गाने की वजह से कनिका रातों रात पॅापुलर सिंगर बन गई थीं।
Kanika Kapoor की शादी की तस्वीरें
कनिका ने 20 मई को अपने बॉयफ्रेंड गौतम संग लंदन में सात फेरे लिये। इस बीच कनिका की वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सिंगर की मेहंदी की फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब वेडिंग की तस्वीरें सामने आई है।

फोटोज में कनिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शादी पर भी कनिका कपूर का लुक देखने लायक था। उन्होंने बेहद खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगा पहना था। वहीं गौतम ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। शादी में कनिका के दोस्त और सिंगर्स Meet Bros भी पहुंचे थे।

बताते चले कि कनिका कपूर की दूसरी शादी होगी। कनिका की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस शादी में कनिका और गौतम के परिवारवाले और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

सामने आई तस्वीरों में कपल परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान सिंगर को ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहने देखा जा सकता है। वहीं मंगेतर गौतम कुर्ता कैरी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनिका के मंगेतर गौतम एनआरआई-बिजनेसमैन है। कनिका उनके साथ साल भर से रिलेशनशिप में हैं।

बताते चले कि कनिका की पहली शादी 18 साल की उम्र में हुी थीं। उनकी पहली शादी राज चंडोक से 1997 में हुई थी।हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों ने तलाक ले लिया।
यह भी पढ़ें:
- Kanika Kapoor Wedding: आज गौतम की दुल्हन बनेंगी कनिका कपूर, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल
- ब्रेकअप की खबरों पर लगा फुलस्टॅाप, एक दूसरे को गले लगाते नजर आए Sidharth Malhotra-Kiara Advani, देखें Video