बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत का इंडस्ट्री में एक अलग ही अंदाज है। आजकल कंगना अपनी आने वाली फिल्म मणिकर्णिका में व्यस्त हैं तो वही एकता कपूर की फिल्म मेंटल है क्या में काम कर रही हैं, जिसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव नजर आएंगे।
इतना व्यस्त होने के बावजूद भी हाल ही में कंगना अपने भांजे के साथ मस्ती करती नजर आईं। मस्ती करती हुई तस्वीरों को कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में वह नन्हे पृथ्वी राज को गोद में लेकर पैंपर करती नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं मस्ती करने के साथ-साथ कंगना भांजे पृथ्वीराज का ख्याल भी रखती हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कंगना पृथ्वीराज को बोतल से दूध पिलाती हुई भी नजर आ रही हैं।
अपने भांजे से कंगना कितना प्यार करती हैं यह तो तस्वीरों में साफ़ जाहिर है। कंगना के भांजे पृथ्वी भी अपनी मौसी की गोद में काफी खुश नजर आ रहे हैं।
कंगना की बहन रंगोली अपने ट्विटर अकाउंट पर एक्ट्रेस के साथ पृथ्वी की फोटो शेयर करती रहती हैं। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग हैं पृथ्वी का जन्म पिछले साल नंवबर में हुआ था। अब वे 4 महीने के हो चुके हैं। कंगना पिछले कई दिनों से भांजे पृथ्वी के साथ मनाली के नए घर में समय बिता रही थीं।
कंगना की आने वाली फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ़ झाँसी की शूटिंग में भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। इन दिनों फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा हैं। इस फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभा रही हैं। उनकी ये फिल्म 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।