Happy Birthday Aditya Roy Kapur: 36 साल के हुए आदित्य, फिल्म Aashiqui 2 से मिली थी पहचान

0
580
Happy Birthday Aditya Roy Kapur
Happy Birthday Aditya Roy Kapur

Happy Birthday Aditya Roy Kapur: आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) का आज जन्मदिन है। फिल्म आशिकी 2 से सुर्खियां बटोरने वाले एक्टर आदित्य रॉय कपूर आज 36 साल के हो गए हैं। 36 साल की उम्र में एक्टर ने दर्जन भर से अधिक फिल्में कर ली हैं। आदित्य का जन्म 16 नवंबर 1985 में मायानगरी मुंबई में हुआ था। आदित्य रॉय कपूर ने फिल्म आशिकी 2 (Aashiqui 2) से बॉलीवुड में कदम रखा था। श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में थे।

दादा थे प्रोड्यूसर

आदित्य के जन्मदिन पर उनके फैंस खूब बधाई दे रहे हैं। फैंस ट्वीट कर कह रहे हैं कि यह सिर्फ कुछ ही फिल्मों को करते हैं। पर बेहतरीन करते हैं। इस बात का सबूत फिल्म आशिकी 2 देती है।

एक्टर पंजाबी परिवार से ताल्लुख रखते हैं। इनके पिता का नाम कुमुद रॉय कपूर और माता का नाम शलोमी अरोना है। आदित्या का फिल्मों से पुराना नाता हैं। उनके दादा रघुपत रॉय कपूर 1940 के समय में फिल्म प्रोड्यूसर थे।

एक्टिंग की हुई थी तारीफ

आदित्य को फिल्मों में पहचान साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2 से मिली। इस फिल्म में उनके एक्टिंग को लोगों ने खूब सराहा था। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ उनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस मूवी के बाद से ही आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की अफेयर की चर्चा भी हुई थी।

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

आदित्य कपूर ने आशिकी 2 के बाद से ‘दावत-ए-इश्क’, ‘फितूर’, ‘डियर जिंदगी’, ‘ओके जानू’, ‘वैलकम टू न्यूयॉर्क’, ‘कलंक’, ‘मलंग’, ‘सड़क 2’ और ‘लूडो’ जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ ‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म में भी अपने अभिनय से सबको चौंका दिया था। इस किरेदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

गौरतलब है कि आदित्य फिल्मों में काफी कम नजर आते है। उनकी फिल्म आशिकी 2 आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रही है।  जल्द ही आदित्य ‘ओम- द बेटल विदइन’ में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें:

Rajkummar Rao और Patralekha ने 11 साल के प्यार के बाद की शादी, देखें तस्वीरें

Twilight Star Taylor lautner ने गर्लफ्रेेंड Taylor Dome के साथ की सगाई, देखें तस्वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here