Filmfare OTT Awards 2025 में जयदीप अहलावत छाए, अनन्या पांडे के अवॉर्ड ने चौंकाया, देखें पूरी विनर्स लिस्ट

0
0
Filmfare OTT Awards 2025 में जयदीप अहलावत छाए
Filmfare OTT Awards 2025 में जयदीप अहलावत छाए

फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025 का छठा संस्करण 15 दिसंबर को मुंबई में भव्य तरीके से आयोजित हुआ। इस खास शाम में आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत कई नामचीन सितारे शामिल हुए। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बेहतरीन काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों, शो-रनर्स और टेक्निकल टीम को प्रतिष्ठित ब्लैक लेडी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

इस साल अवॉर्ड नाइट में ‘पाताल लोक सीजन 2’, ‘ब्लैक वारंट’ और ‘खौफ’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। वहीं वेब ओरिजिनल फिल्मों की कैटेगरी में ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’, ‘स्टोलन’ और ‘सेक्टर 36’ का दबदबा देखने को मिला।

सीरीज कैटेगरी के विजेता

बेस्ट सीरीज (क्रिटिक्स): पाताल लोक सीजन 2

बेस्ट डायरेक्टर (सीरीज): विक्रमादित्य मोटवाने, सत्यांशु सिंह, अर्केश अजय, एंबिका पंडित, रोहिन रविंद्रन (ब्लैक वारंट)

बेस्ट डायरेक्टर (क्रिटिक्स, सीरीज): अनुभव सिन्हा (IC 814: द कंधार हाईजैक)

बेस्ट डायरेक्टर (सीरीज): नागेश कुकुनूर (द हंट: द राजीव गांधी असैसिनेशन केस)

अभिनय (सीरीज)

बेस्ट एक्टर (मेल), ड्रामा: जयदीप अहलावत (पाताल लोक सीजन 2)

बेस्ट एक्टर (मेल), क्रिटिक्स, ड्रामा: जहान कपूर (ब्लैक वारंट)

बेस्ट एक्टर (फीमेल), ड्रामा: मोनिका पंवार (खौफ)

बेस्ट एक्टर (फीमेल), क्रिटिक्स, ड्रामा: रसिका दुगल (शेखर होम)

कॉमेडी कैटेगरी

बेस्ट कॉमेडी सीरीज/स्पेशल: रात जवान है

बेस्ट एक्टर (मेल), कॉमेडी: वरुण सोबती (रात जवान है), स्पर्श श्रीवास्तव (दुपहिया)

बेस्ट एक्टर (फीमेल), कॉमेडी: अनन्या पांडे (कॉल मी बे)

अनन्या पांडे की इस जीत ने सोशल मीडिया पर फैंस को हैरान कर दिया, क्योंकि कई लोगों को इसकी उम्मीद नहीं थी।

सपोर्टिंग रोल्स (सीरीज)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल), ड्रामा: राहुल भट्ट (ब्लैक वारंट)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल), ड्रामा: तिलोत्तमा शोम (पाताल लोक सीजन 2)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल), कॉमेडी: विनय पाठक (ग्राम चिकित्सालय)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल), कॉमेडी: रेणुका शहाणे (दुपहिया)

टेक्निकल और क्रिएटिव अवॉर्ड्स (सीरीज)

बेस्ट नॉन-फिक्शन ओरिजिनल: एंग्री यंग मेन

बेस्ट स्टोरी: स्मिता सिंह (खौफ), सुदीप शर्मा (पाताल लोक सीजन 2)

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: पाताल लोक सीजन 2

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले: ब्लैक वारंट

बेस्ट डायलॉग: IC 814: द कंधार हाईजैक

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी / एडिटिंग / BGM / VFX / साउंड डिजाइन: खौफ

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: बंदिश बैंडिट्स सीजन 2

डेब्यू और ब्रेकथ्रू (सीरीज)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: पुष्कर सुनील महाबल

ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस (मेल): अनुराग ठाकुर (ब्लैक वारंट)

ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस (फीमेल): लिसा मिश्रा (कॉल मी बे)

वेब ओरिजिनल फिल्म कैटेगरी

मुख्य अवॉर्ड

बेस्ट फिल्म: गर्ल्स विल बी गर्त्स

बेस्ट डायरेक्टर: शुचि तलाती (गर्ल्स विल बी गर्त्स)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स): द मेहता बॉयज

अभिनय (फिल्म)

बेस्ट एक्टर (मेल): अभिषेक बनर्जी (स्टोलन)

बेस्ट एक्टर (फीमेल): सान्या मल्होत्रा (मिसेज़)

बेस्ट एक्टर (मेल), क्रिटिक्स: विक्रांत मैसी (सेक्टर 36)

बेस्ट एक्टर (फीमेल), क्रिटिक्स: प्रीति पाणिग्रही (गर्ल्स विल बी गर्त्स)

सपोर्टिंग रोल्स (फिल्म)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (मेल): दीपक डोबरियाल (सेक्टर 36)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर (फीमेल): कानी कुसरुति (गर्ल्स विल बी गर्त्स)

टेक्निकल (फिल्म)

बेस्ट स्टोरी: स्टोलन

बेस्ट स्क्रीनप्ले / एडिटिंग / BGM: Ctrl

बेस्ट डायलॉग: अग्नि

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: स्टोलन

बेस्ट साउंड डिजाइन: चोरी

बेस्ट म्यूजिक एल्बम: आप जैसा कोई

डेब्यू और न्यूकमर (फिल्म)

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: करण तेजपाल (स्टोलन), आदित्य निंबालकर (सेक्टर 36)

ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस (मेल): शुभम वर्धन (चोरी)

ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस (फीमेल): अर्चिता अग्रवाल (डिस्पैच)

शॉर्ट फिल्म कैटेगरी

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (पीपुल्स चॉइस): तलाक

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (फिक्शन): आयशा

बेस्ट शॉर्ट फिल्म (नॉन-फिक्शन/डॉक्यूमेंट्री): लंगूर

बेस्ट एक्टर (मेल): अयान खान (चश्मा)

बेस्ट एक्टर (फीमेल): फातिमा सना शेख (आयशा)

बेस्ट डायरेक्टर: रेणुका शहाणे (धावपट्टी)

फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025 ने एक बार फिर साबित किया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में नए टैलेंट और दमदार कंटेंट का सबसे बड़ा मंच बन चुके हैं।