Sushant Singh Rajput को न्याय दिलाने के लिए फैंस ने बुलंद की आवाज, कहा- #PMOSushantKoNyayKab

0
434
Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को इस दुनिया से गए एक साल से भी अधिक हो गया है। आज भी फैंस उन्हें याद करते हैं। सुशांत की याद में फैंस ट्विटर पर अक्सर पोस्ट लिखते रहते हैं। सुशांत के दुनिया से जान के बाद भी लोग उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। हर दिन उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए अभियान चायाला जाता है। आज #PMOSushantKoNyayKab से अभियान चलाया जा रहा है।

ASK PARAMBIR WHO KILLED SSR

फैंस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत को न्याय कब मिलगा। बता दें कि सुशांत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई से लेकर एनसीबी कोशिश कर रही हैं। पर अभी तक यह गुत्थी उलझी पड़ी है। सुशांत ने आत्महत्या की थी या फिर मर्डर हुआ था यह महज एक राज बना हुआ है।

सुशांत को इंसाफ दिलाने के लिए हर रोज ट्रेंड चलाए जाते हैं। आज ASK PARAMBIR WHO KILLED SSR, PMO Sushant Ko Nyay Kab ट्रेंड चल रहा है। इससे पहले भी सुशांत के फैंस उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए पीएम मोदी से गुहार लगा चुके हैं।

14 जून को हुई थी मौत

सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ दिलाने के लिए उनकी बहन श्वेता सिंह किर्ती भी पोस्ट करती रहती हैं। उनका साथ देने के लिए सुशांत के फैंस अक्सर सामने आते हैं। सुशांत को लेकर फैंस कई तस्वीरों को साझा करते रहते हैं।

गौलतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने उनकी मौत को शुरुआती जांच में आत्महत्या करार दिया था, लेकिन तमाम सवाल उठने के बाद अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

इस एक साल में सुशांत के फैंस उन्हें एक पल के लिए भी नहीं भूले हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन लोग सुशांत को लेकर किसी ना किसी विषय पर बात करत हैं।

यह भी पढ़ें:

बच्चों को फैमिली वैल्यूज समझाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर बंगाली किताब में शामिल, फैंस ने कहा मानव है ही इतना प्यारा मानव

सुशांत सिंह राजपूत के फैन ने कंगना को कहा शुक्रिया, “रैप लिख एक्ट्रेस को बताया शेरनी”