Ekta Kapoor Arrest Warrant: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है। इस वारंट में एकता कपूर के साथ-साथ उनकी माता शोभा कपूर (Shobha Kapoor) का नाम भी शामिल है। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।
Ekta Kapoor के खिलाफ वारंट जारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एकता कपूर के खिलाफ वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स’ सीजन 2 को लेकर वारंट जारी किया गया है। एकता कपूर की ये वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज की गई थी। इस सीरीज में कुछ ऐसे सीन्स दिए गए थे जिसका लोगों द्वारा खूब विरोध किया गया था जिसके बाद बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था।
एकता कपूर पर वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगा है, इसी को लेकर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। आपको बता दें कि Ekta Kapoor एक मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। एकता ने 19 साल की छोटी उम्र से ही अपने करियर की शुरुआत की थी। टीवी इंडस्ट्री में एकता ने अपनी अलग पहचान बनाई हुई है। एकता अपनी मां शोभा कपूर के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स की पार्टनर भी हैं।
यह भी पढ़ें:
Bigg Boss 16: कौन हैं ये Abdu Rozik? रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री करने वाले पहले कंटेस्टेंट
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को बड़ी राहत, पटियाला कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत