बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाओं और एक्टिंग का जलवा बिखेर दुनिया का दिल जीतने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर कंट्रोवर्सी में घिर गई है। इस बार कंट्रोवर्सी में घिरने की वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका क्लीवेज है। जिसकी वजह से असम विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ है।
प्रियंका के क्लीवेज का मामला सोमवार को असम विधानसभा में उठाया गया। उनके कपड़ों और पहनावें को लेकर कांग्रेस पार्टी के कुछ सदस्यों ने सवाल उठाए। कांग्रेस पार्टी की मेंबर रूपज्योती कुर्मी (एमएलए, मरिअनी), रोजलीन टिर्की (एमएलए, सारुपथर) और नंदिता दास (एमएलए, बोको) ने प्रियंका पर आरोप लगाया कि उनके इस ड्रेस और पहनावे के कारण असम की सभ्यता को गलत तरह से पेश किया गया है।
यह भी कहा गया कि ऐसा करने के लिए उन्हें असम के ब्रांड एंबेसेडर पद से हटा देना चाहिए। एक चैनल से बातचीत के दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि फ्रॉक किसी भी तरह से असम की वेशभूषा नहीं है और कैलेंडर पर छपे ये फोटोज बिलकुल भी सभ्य नहीं है। फ्रॉक की बजाय प्रियंका को यहां की पारंपरिक मेखेला चादर का इस्तेमाल करना चाहिए थे। इसलिए अब उनके खिलाफ विरोध किया जा रहा है।
हालांकि असम के टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमेन जयंत मल्ला ने प्रियंका का बचाव करते हुए कहा कि प्रियंका एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। असम के कैलेंडर पर उनके होने से राज्य का सामान बढ़ेगा ही। उनका मानना है कि प्रियंका का कैलेंडर पर होना किसी भी तरह से राज्य की अस्मिता का हनन नहीं करता। इसके साथ ही कहा कि यह कैलेंडर असम टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था।
@priyankachopra in Awesome Assam's new calendar 2018. pic.twitter.com/NHUJfTOrE1
— PRIYANKA GLOBAL (@priyanka_global) February 20, 2018
आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका असम राज्य की ब्रांड एंबेसेडर बनी हैं और नए साल पर असम टूरिज्म के कैलेंडर के लिए उन्होंने फोटोशूट कराया था इस फोटो में प्रियंका फ्रॉक पहनी नजर आ रही है। जहां उनका थोड़ा सा क्लीवेज नजर आ रहा है।