Bollywood Shivratri Songs: महाशिवरात्रि का पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन लोग न सिर्फ शिव-पार्वती की पूजा करते हैं,बल्कि उनके लिए व्रत भी रखते हैं। बॉलीवुड में भी महाशिवरात्रि को लेकर जबरदस्त उत्साह रहता है। तो चलिए आज हम आपको भगवान भोलेनाथ पर आधारित बॉलीवुड के कुछ शानदार गाने सुनाते हैं।
Bollywood Shivratri Songs: यहां देखें गाने की लिस्ट
गाना: देवा-देवा

ये सॅान्ग साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म ब्रम्हास्त्र का है। इस गाने को रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पर फिल्माया गया है।
गाना: जय जय शिवशंकर
इस गाने को दिग्गज गायक किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी है। ये गाना फिल्म आप की कसम का है। इस गाने में अभिनेता राजेश खन्ना और मुमताज हैं।
गाना: सत्यम् शिवम सुंदरम्
ये गाना भी भगवान भोलेनाथ पर आधारित है। इस गाने को मशहूर गायिका लता मंगेशकर ने गाया है। ये सॉन्ग फिल्म सत्यम् शिवम सुंदरम् का है।
गाना: बम लहरी
ये गाना फिल्म शोर इन द सिटी का है। इस गाने को गायक कैलाश खेर ने गाया है।
गाना: बोलो हर हर हर
ये गाना अजय देवगन की फिल्म शिवाय का है। इसे मोहित चौहान,सुखविंदर सिंह, बादशाह, मेघा और अनुग्रह ने मिलकर गाया है।
गाना: नमो नमो
इस गाने में केदारनाथ के सुंदर दृश्य को दिखाया गया है। इस गाने को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म केदारनाथ का है। इस गाने में अमित त्रिवेदी ने अपनी आवाज दी है।
गाना: जय जय शिवशंकर
ये गाना अभिनेता ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ पर फिल्माया गया है। ये सॅान्ग फिल्म वॉर का है।
यह भी पढ़ें:
- Mahashivaratri 2023: महाशिवरात्रि पर रख रहे हैं व्रत, तो बनाएं ये स्वाद से भरपूर फलाहार
- 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई शाहरुख की ‘Pathaan’, तोड़ा कई फिल्मों का रिकॉर्ड