इस वक्त बॉलीवुड में रिमेक, सीक्वल और बायोपिक फिल्मों का चलन बढ़ रहा है। हाल ही में बनीं कुछ बायोपिक फिल्में सराहनीय थी जिनको कई अवॉर्ड से नवाजा भी गया, जिसमें भाग मिल्खा भाग, मैरीकॉम, नीरजा, एम एस धोनी और दंगल जैसी कई बायोपिक फिल्में शामिल हैं। अपनी पहली बायोपिक फिल्म करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत एक और बायोपिक फिल्म में नजर आ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की दमदार भूमिका निभाने वाले सुशांत अब पहलवान दलीप सिंह राणा यानी ‘द ग्रेट खली’ की भूमिका निभा सकते हैं। इसका मतलब है कि वे अब क्रिकेट मैदान के बाद WWE रिंग में लड़ते नजर आएंगे।

दरअसल महेंद्र सिंह धोनी पर बायोपिक बनाने वाली फॉक्स स्टार स्टूडियोज कि निगाहें अब ‘खली’ पर है। पहलवान दिलीप सिंह राणा जिन्हें  WWE जगत में खली के नाम जाना जाता है की जिंदगी के सफर को फॉक्स स्टूडियो बड़े पर्दे पर दिखाना चाहती है। मीडिया के मुताबिक फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने फिल्म बनाने के लिए खली से राइट्स भी ले लिया है। इसके अलावा उसने सुशांत सिंह राजपूत को टाइटल रोल ऑफर किया गया है।

बता दें सुशांत सिंह क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में खूब जंचे थे। वीएफएक्स के माध्यम से सुशांत का चेहरा धोनी के साथ जोड़ दिया गया था। लेकिन देखने वाली बात यह होगी कि वे खली की भूमिका को कैसे निभाएंगे। उनके लिए यह रोल बेहद ही चुनौतिपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि वे खली के शारीरिक ढांचे के इर्द-गिर्द भी नहीं आते हैं। खली की लंबाई लगभग 7 फीट 1 इंच है और वहीं उनका वजन 157 किलो है। जबकि सुशांत की लंबाई लगभग 6.1 फीट है। जिन्हें पर्दे पर दिखाना ग्राफीक्स टीम के लिए टेढ़ी खीर हो सकती है।

मीडिया के मुताबिक उनको यह रोल तो ऑफर कर दिया है लेकिन अभी सुशांत की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। सुशांत अगर इस बायोपिक के लिए तैयार हो जाते हैं तो ऐसे में उनकी यह तीसरी बायोपिक फिल्म होगी। उनकी दूसरी बायोपिक फिल्म पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विजेता मुर्लिकांत पेटकर की जीवन पर आधारित  है। फिलहाल वे अभी आने वाली फिल्म ‘केदारनाथ’  मे व्यस्त हैं। इसके बाद उनके पास दो और बड़े बैनर की फिल्में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here