Birthday Special: पूर्व मिस इंडिया Namrata Shirodkar का है आज जन्मदिन, यहां जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें…

0
368
Namrata Shirodkar
Birthday Special: पूर्व मिस इंडिया Namrata Shirodkar का है आज जन्मदिन

Birthday Special: बॅालीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर (Namrata Shirodkar) आज 50 साल की हो गई हैं। उनके एक्टिंग और खूबसूरती की पूरी दुनिया दिवानी हैं। नम्रता शिरोडकर भारत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाती है नम्रता शिरोड़कर का जन्म 22 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ।

नम्रता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिग से की। उनकी दादी मीनाक्षी शिरोड़कर मराठी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री थीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम उनसी जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं…

Namrata Shirodkar
Namrata Shirodkar

Namrata Shirodkar का लव स्टोरी

Namrata Shirodkar की लव स्टोरी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नही है। आपको बता दें कि साल 2000 में तेलुगू फिल्म वामसी की शूटिंग के दौरान नम्रता को साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू से प्यार हो गया। दोनों ने काफी दिनों तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद साल 2005 में नम्रता शिरोडकर ने महेश बाबू से शादी कर ली।

Namrata Shirodkar

शादी के बाद वह पति के साथ हैदराबाद में ही बस गईं। Namrata Shirodkar के दो बच्चे बेटा गौतम कृष्ण और बेटी सितारा हैं। दोनों ही अपनी लाइफ में बहुत खुश है। आपको बता दें कि नम्रता ने कई बॅालीवुड फिल्मों में काम किया है। उन्होंने बॅालावुड में अपने करियर की शुरुआत पूरब की लैला और पश्चिम की छैला से की थी लेकिन यह फिल्म रिलीज नही हुई थी। इसके बाद वह संजय दत्त के साथ फिल्म वास्तव में भी नजर आई थी जो की परदे पर हिट साबित हुई थी। इसके बाद नम्रता ने सलमान खान के साथ भी काम किया हैं।

Namrata Shirodkar shares rare capture of elusive son

फिल्म वास्तव उनके करियर की सुपरहिट फिल्म में शुमार की जाती है। महेश मांजरेकर के डायरेक्शन से बनी इस फिल्म में नम्रता ने संजय दत्त के साथ काम किया। फिल्म मे नम्रता और संजय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके बाद नम्रता शिरोड़कर ने कई बड़ी फिल्में की जिसके लिए उन्हें आइफा अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका हैं।

Namrata Shirodkar

Namrata Shirodkar ने साल 2000 में पुकार, हेराफेरी और अस्तितव जैसी सुपरहिट फिल्में की। फिल्म पुकार में उनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ काफी पसंद की गयी। इस फिल्म के लिये उन्हें आइफा की ओर से सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार भी मिला था। भले ही शादी के बाद से नम्रता शिरोड़कर फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन आज भी उनकी खूबसूरती की दुनिया दिवानी हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here