Baarish Aayi Hai Song: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के रिलेशनशिप के चर्चे तो आपने सुने ही होंगे। आपको बता दें कि हाल ही में दोनों का एक नया गाना रिलीज हो गया है। गाने ने रिलीज होने के साथ ही काफी धमाल भी मचाया है। छोटे पर्दे के क्यूट और पॉपुलर सेलिब्रिटी में से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को जल्द ही उनकी अपकमिंग म्यूजिक वीडियो में देखा जाएगा।

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में बनी यह जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आती है। आए दिन यह दोनों टीवी सितारे अपने रोमांटिक रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। जब से यह दोनों बिग बॉस के शो से बाहर आए हैं तब से फैंस की दोनो को साथ देखने की खास इच्छा थी। अब फैंस का सपना पूरा होने वाला है क्योंकि जल्द ही तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को बारिश आई है म्यूजिक वीडियो में देखा जाएगा।
Baarish Aayi Hai Song: इंस्टाग्राम पर पोस्टर किया शेयर
नागिन एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बारिश आई है म्यूजिक वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। करण कुंद्रा ने जहां बेबी पिंक कलर की शर्ट पहनी है, वहीं तेजस्वी प्रकाश को पीले रंग की ड्रेस में देखा जा रहा है। आपको बता दें करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के इस रोमांटिक गाने को जानी-मानी गायिका श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है। श्रेया घोषाल के साथ स्टेबिन बेन ने भी इस गाने को गाया है। बारिश आई है गाने का म्यूजिक जावेद मोहसिन ने दिया है वहीं इसको कुणाल वर्मा ने लिखा है।

Baarish Aayi Hai Song: कब हुआ रिलीज ?
तेजस्वी और करण का यह गाना इस वर्ष 14 जुलाई को रिलीज हुआ था। तेजस्वी प्रकाश ने बताया यह गाना ‘बारिश और म्यूजिक रोमांस के समान हैं। इसके साथ तेजस्वी ने यह भी बताया कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है। इस अपकमिंग म्यूजिक वीडियो का पोस्टर देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा ‘इस गाने को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा ‘बहुत अच्छा पोस्टर है।’
शादी को लेकर क्या बोले करण-तेजस्वी?
बताते चलें कि इससे पहले करण कुंद्रा ने शादी को लेकर कहा था कि हम कुछ भी नहीं छुपाते। अभी रिलेशनशिप में हैं हम और धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं। अगर बात शादी की है, तो मैडम के पास वक्त ही कहां है। सबसे फनी बात तो ये है कि हमारे पैरेंट्स एक दूसरे से ज्यादा मिलते हैं। इतना तो हम एक दूसरे से नहीं मिलते हैं। लेकिन हां रिलेशनशिप को पूरा टाइम देते हैं। वहीं तेजस्वी ने कहा था कि अभी हम काम पर फोकस कर रहे हैं।

तेजस्वी को ‘बेबी’ बुलाते हैं करण
आपको बता दें कि तेजस्वी ने खुद इसका खुलासा किया कि करण उन्हें ‘बेबी-बेबी’ कहकर बुलाते हैं। एक मीडिया हाउस से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, “करण अक्सर मुझसे कहता है कि वह भी खुद से हैरान हो जाता है क्योंकि उसने कभी नहीं सोचा था कि वह कभी रिलेशनशिप में आएंगे।
संबंधित खबरें…
आमिर खान-करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘Laal Singh Chaddha’ इस दिन OTT पर होगी रिलीज
Good Luck Jerry: फिल्म ‘गुड लक जैरी’ को लेकर Janhvi Kapoor ने किया खुलासा, कही ये मजेदार बात