तमिल और तेलुगु फिल्मों में अभिनय कर चुकी अभिनेत्री काव्या थापर (Kavya Thapar) को शुक्रवार (18 फरवरी) को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि उन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और पुलिस से बदतमीजी करने का आरोप लगा है। दरअसल उनकी गाड़ी से एक एक्सीडेंट हो गया था जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने काव्या को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। काव्या पर आरोप है कि वो शराब पीकर कार चला रही थीं। साथ ही उन पर एक व्यक्ति को ठोकर मारने का भी आरोप है।
Kavya Thapar पर लगा पुलिस से गाली गलौज करने का आरोप
एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि, “अभिनेत्री काव्या थापर को कल सुबह एक कार से टकराने और शराब के नशे में एक व्यक्ति को घायल करने के बाद पुलिस के साथ हाथापाई और अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया: जुहू पुलिस”।
घटना गुरुवार की है जब काव्या अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर घर लौट रही थी। इसी दौरान काव्या शराब के नशे में थी और कार चला रही थी। तभी संतुलन बिगड़ा और एक खड़ी गाड़ी में उन्होंने अपनी कार को ठोकर मार दिया। जिसके बाद पीड़ित ड्राइवर ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
काव्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साउथ की फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने फिल्म ‘तत्काल’ से डेब्यू किया था। फिर इसके बाद वो तेलुगू फिल्म ‘इ माया पेरिमेतो’ में भी नजर आई थीं। उनका जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। काव्या थापर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैंl वह हमेशा अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
संबंधित खबरें:
Berlin Film Festival में Alia Bhatt ने ‘गंगूबाई’ बन दिखाया जलवा, व्हाइट साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
Kangana Ranaut के शो ‘Lock Upp’ और Big Boss में क्या है अंतर? यहां जानें पूरी डिटेल