Himachal Pradesh Elections 2022: हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव के लिए गुरुवार शाम 5 बजे से प्रचार का शोर थम गया है। सभी सीटों पर एक ही चरण में मतदान होने वाला है। वहीं 8 दिंसबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल वोटरों की संख्या 55.07 लाख बताई जा रही है। इस साल 1.64 लाख नए वोटर लिस्ट में शामिल किए गए हैं। जो पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान करेंगे। 2017 में 9 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था, जबकि मतगणना 18 दिसंबर को हुई थी। इस बार चुनाव आयोग ने जल्दी तिथियां घोषित कर दी हैं व नतीजे भी जल्दी आएंगे। तब भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 21 कांग्रेस की झोली में गई थीं।

Himachal Pradesh Elections 2022: सुबह 8 बजे से होगी वोटिंग
हिमाचल प्रदेश में मतदान प्रक्रिया सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस चुनाव में 412 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। साल 2017 के चुनाव से इस बार उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा है। जिले के हिसाब से अगर देखा जाए तो इस बार सबसे ज्यादा प्रत्याशी कांगड़ा से खड़े हुए हैं। कांगड़ा जिला में 15 विधानसभा क्षेत्र हैं। कुल 91 प्रत्याशी यहां से खड़ें हुए हैं। वहीं सबसे कम प्रत्याशी लाहौल स्पीति से 3 खड़े हुए हैं।
घर- घर जाकर मतदान की व्यवस्था
बता दें कि आठ हजार दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु के 32 हजार बुजुर्ग मतदाताओं ने घर से मतदान करने के लिए आवेदन किया था। इन सभी का घर-घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। राज्य में अब तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं जिसके कारण कई सीटों पर मुकाबला त्रिकोणीय तो कहीं मजबूत निर्दलीय प्रत्याशियों की मौजूदगी से बहुकोणीय हो गया है।
संबंधित खबरें: