WBJEE Result 2022: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (West Bengal Joint Entrance Examinations Board) आज वेस्ट बंगाल जेईई (WBJEE 2022) के परिणामों की घोषणा करेगा। पश्चिम बंगाल जेईई का परिणाम शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों wbjeeb.nic.in और wbjeeb.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड रिजल्ट को रैंक कार्ड के रूप में जारी करेगा। एग्जाम की फाइनल आंसर शीट WBJEE ने 16 जून को ही जारी कर दी थी।
WBJEE Result 2022: इन आसान स्टेप्स के जरिए रिजल्ट करें चेक
- छात्रा सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाए।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद आपके सामने होम स्क्रिन नजर आएगी। अब यहां दिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन आईडी और मांगी गई जानकारी को ध्यान से भरें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपको WBJEE 2022 का रिजल्ट नजर आ जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करने के बाद आप इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
बता दें कि WBJEE परीक्षा में उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद पेपर या अन्य विषयों के आधार पर दो अलग-अलग मेरिट रैंक तैयार की जाएंगी। पहली सभी इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और वास्तुकला पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सामान्य मेरिट सूची होगी और दूसरी जादवपुर विश्वविद्यालय को छोड़कर सभी फार्मेसी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए फार्मेसी मेरिट सूची इस मेरिट सूची पर आधारित होगी।
पिछले साल WBJEE परीक्षा में 99.5 फीसदी छात्र पास हुए थे। अब देखना ये होगा कि इस साल कितने छात्र इस एग्जाम में उत्तीर्ण हो पाते हैं।
संबंधित खबरें: