UPSC Exam Calendar 2023: यूपीएससी ने किया एग्जाम कैलेंडर जारी, 28 मई से होगी प्रीलिम्स परीक्षा

UPSC ने 2023 की परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2023 upsc.gov.in पर अपलोड किया गया है, लिंक को किल्क करके सारी जानकारी ली जा सकती है।

0
107
UPSC NDA 2 Exam 2022
UPSC NDA 2 Exam 2022

UPSC Exam Calendar 2023: UPSC ने 2023 की परीक्षा के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2023 upsc.gov.in पर अपलोड किया गया है, लिंक को किल्क करके सारी जानकारी ली जा सकती है। सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम का नोटिफिकेशन 01 फरवरी , 2023 से जारी किया जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी होगी।

UPSC Exam Calendar 2023
UPSC Exam Calendar 2023

UPSC Exam Calendar 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर 2023 के एग्जाम को लेकर कैलेंडर अब जारी कर दिया है। एग्जाम की तैयारी कर रहे प्रतियोगी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर कैलेंडर को डाउनलोड कर सकते हैं।

कैलेंडर के हिसाब से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रीलिम्स) 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ने कैलेंडर को pdf फॉर्मेट में अपलोड किया है। pdf को आसानी से कैंडिडेट(उम्मीदवार) डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।

यूपीएससी ने एग्जाम कैलेंडर 2023 में परीक्षा का नाम, एग्जाम नोटिफिकेशन की डेट, आवेदन की लास्ट डेट और एग्जाम डेट सभी जानकारी दी गई है। हालांकि समयानुसार तारीखें बदली भी जा सकती हैं।

upsc 1 1
UPSC Exam Calendar 2023

UPSC Exam Calendar 2023: जानिए परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तारीख

कैलेंडर के मुताबिक इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज(IIS) प्रीलिम्स एग्जाम 19 फरवरी को और संयुक्त भू-वैज्ञानिक(मुख्य) एग्जाम 24 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। नौसेना अकादमी(NA) और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी(NDA) की परीक्षाएं 16 अप्रैल को कराई जाएंगी।

UPSC Exam Calendar 2023: प्रीलिम्स के एग्जाम में पास होने के बाद की जानकारी

जो कैंडिडेट (उम्मीदवार) प्रीलिम्स की परीक्षा में पास हो जाएंगे, उन उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। सिविल सर्विस मेन्स के एग्जाम 15 सितंबर 2023 से होगी जो पूरे 5 दिन के लिए आयोजित की जाएगी। भारतीय वन सेवा की मेन्स परीक्षा 26 नवंबर से होगी और ये 10 दिनों के लिए चलेगी।

upsc
UPSC Exam Calendar 2023

पिछले दो सालों से कोरोना महामारी से सभी क्षेत्र प्रभावित थे। COVID-19 की वजह से शिक्षण प्रणाली में कई बदलाव देखे गए। ऑनलाइन एग्जाम से लेकर ऑनलाइन स्टडी प्रक्रिया की शुरूआत हो गई थी। कोरोना महामारी के कारण यूपीएससी कैलेंडर में भी कई बदलाव किए गए थे, लेकिन इस बार सब कुछ पहले की तरह ही होगा।

संबंधित खबरें:

UP New Education Pattern: यूपी बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में किया गया बदलाव, शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए कई अहम फैसले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here