UPSC CS Exam 2022: Union Public Service Commission (UPSC) आज Civil Service Exams Prelims 2022 का नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस परीक्षा के माध्यम से Indian Administrative Service(IAS), Indian Foreign Service (IFS) और Indian Police Service (IPS) समेत अन्य अफसरों का चयन किया जाएगा। Indian Forest Service Exam की Mains Exam में बैठने के लिए भी UPSC Civil Service Prelims Exam पास करना अनिवार्य होता है। Civil Service Prelims Exam का आयोजन 5 जून, 2022 को किया जाएगा। IAS, IPS, IRS, IFS बनने की चाह रखने वाले सभी युवा आज से UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर 22 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UPSC CS Exam 2022 Educational Qualification And Eligibility Criteria
आवेदन करने वाले उम्ममीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त University या Institute से किसी भी विषय में Bachelors Degree हासिल की होनी चाहिए। Bachelors Course के आखिरी परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र भी आवेदन फॉर्म कर सकते हैं लेकिन उन्हें Civil Service Mains Exam का फॉर्म भरते समय Bachelors Degree प्राप्त होने का प्रमाण देना होगा।

UPSC CS Exam 2022 Age Limit
General Category के आवेदक की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 32 साल होनी चाहिए। वहीं, OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को तीन साल, ST/ SC श्रेणी के उम्मीदवारों को पांच साल और Physically Disabled श्रेणी के उम्मीदवारों को दस साल की छूट दी गई है।

UPSC CS Exam 2022 Selection Process
इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर होगा। पहले चरण में Prelims Exam होगा जिसमें चयनित हुए उम्मीदवारों को Mains Exam के लिए पात्र माना जाएगा। अंत में जिन भी उम्मीदवारों ने Mains Exam को क्वालिफाई कर लिया होगा उन्हें Interview Round के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद ही Final Result की घोषणा की जाएगी।
इन पदों पर किया जाएगा चयन
UPSC Civil Service Exam के जरिए Indian Administrative Service (IAS), Indian Police Service (IPS) और Indian Foreign Service (IFS), Railway Group A (Indian Railway Accountants Service), Indian Postal Services, Indian Post Service, Indian Trade Services समेत कई अन्य सेवाओं के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाता है।

UPSC CS Exam 2022 Important Dates
Events | Dates |
IAS Prelims Registrations Begin | 2 February, 2022 |
CSE Prelims Registrations End | 22 February, 2022 |
UPSC CSE Admit Card 2022 Tentatively | 10 May, 2022 |
UPSC CSE 2022 Exam Date | 5 June, 2022 |
UPSC CSE Exam Result for Prelims (Tentatively) | 30 June, 2022 |
संबंधित खबरें:
- UPSC CGS Pre Exam 2022 का Admit Card जारी, ऐसे करें डाउनलोड
- UPSC ESE Admit Card 2022 किया गया जारी, ऐसे करें डाउनलोड