SSC CGL Tier 2 Result: आयोग ने जारी किया एसएससी सीजीएल टियर 2 का रिजल्ट, यहां देखें Cut-Off

0
165
SSC CGL Tier 2 Result
SSC CGL Tier 2 Result

SSC CGL Tier 2 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय टियर-2 (CGL Tier-2) परीक्षा, 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Screenshot 2022 04 27 100630

SSC CGL Tier 2 Result: 5 मई को जारी होंगे अंक

SSC CGL Tier 2 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के अंक 5 मई, 2022 को जारी किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद 26 मई, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे। आयोग की तरफ से बताया गया है जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम अंक प्राप्त किए होंगे, उन्हीं उम्मीदवारों को अगली परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा।

  • सामान्य वर्ग- 30%
  • ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग- 25%
  • अन्य वर्ग- 20%

SSC CGL Tier 2 Result: AAO और JSO समेत कई पदों पर होगा चयन

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से CGL Tier-2 परीक्षा का आयोजन 28, 29 जनवरी और 2 फरवरी, 2022 को सीबीटी मोड में किया गया था। वहीं, टियर-3 (Descriptive Paper) का आयोजन 6 फरवरी, 2022 को किया गया था। जो भी उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा में असफल रह गए हैं, वह टियर-3 और आगे की भर्ती प्रक्रिया के लिए पात्र नहीं होंगे। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी (AAO) और जूनियर सांख्यिकी अधिकारी (JSO) समेत विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

UPTET 2021 Result Update

SSC CGL Tier 2 Result कैसे करें चेक?

  • सबसे पहले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे सीजीएल 2020 परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने परिणाम से जुड़ा नोटिस पीडीएफ के रूप में खुल जाएगा।
  • यहां अपने रोल नंबर और नाम के अनुसार रिजल्ट चेक करें।
  • अंत में इसे चेक कर लें और आगे के लिए इसका प्रिंट आउट निकलवा लें।

संबंधित खबरें:

SSC GD Result 2021 जारी, उम्मीदवार ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

SSC MTS Exam 2022: 3 हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां, 10वीं पास करें आवेदन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here